फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: ऑफिस और घर में बीतता है पूरा दिन? शरीर में विटामिन-डी की कमी का बढ़ सकता है जोखिम

Fri, 16 Oct 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। धूप, वसायुक्त मछली और अंडे की जर्दी  इसके स्रोत हैं। कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं हो गए हैं?

विज्ञापन
Vitamin D Deficiency How to Increase Vitamin D Levels Naturally
विटामिन-डी सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

विटामिन-डी शरीर के लिए अति महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन-डी की कमी से रिकेट्स जैसी हड्डियों की विकृति हो सकती है। आश्चर्यजनक रूप से शहरी आबादी में इस विटामिन की कमी के मामले अधिक देखे जा रहे हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन डी की कमी हड्डियों की समस्याओं को बढ़ाने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी का भी कारण बन सकती है, ऐसे में आहार के माध्यम से इसका सेवन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का सूर्य से संपर्क कम हो पाता है। लोगों को ज्यादातर समय ऑफिसों, घरों में बीत जाता है या फिर शहरों में घर इतने संकरे हो रहे हैं कि दिन में भी कई घरों में सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है जिसके कारण इस तरह की समस्या का जोखिम काफी बढ़ रहा है। आइए इस विटामिन की कमी के नुकसान और इसकी पूर्ति कैसे करें, इस बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Vitamin D Deficiency How to Increase Vitamin D Levels Naturally
विटामिन डी की कमी - फोटो : Freepik.com

विटामिन डी की कमी

रिपोर्टस से पता चलता है कि शहरी आबादी में ज्यादातर लोग विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे हैं। त्वचा के धूप के संपर्क में आने पर शरीर में यह विटामिन निर्मित होता है। इसकी कमी को हड्डियों के रोग जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और मांसपेशियों-तंत्रिका संबंधी रोगों का कारण बन सकती है। इससे मधुमेह होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
 

  • बच्चों में इस विटामिन की कमी के कारण विकास से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं, इसे इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी आवश्यक माना जाता है।


आइए जानते हैं किस प्रकार से इसकी पूर्ति की जा सकती है।

Vitamin D Deficiency How to Increase Vitamin D Levels Naturally
धूप में बिताएं समय - फोटो : Amarujala.com/AI

सूरज की रोशनी में बिताएं समय
 

  • वयस्कों के लिए रोजाना 20 माइक्रोग्राम की मात्रा में विटामिन-डी को पर्याप्त माना जाता है। सूरज की रोशनी के संपर्क में रहने से इसकी आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। यह विटामिन-डी के लिए सबसे आसान स्रोतों में से एक है। विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को सुबह के समय कुछ देर सूरज की रोशनी में समय जरूर बिताना चाहिए। यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।



आहार के माध्यम से कैसे करें पूर्ति?
 

  • कुछ खाद्य पदार्थ स्वाभाविक रूप से विटामिन-डी से भरपूर होते हैं। वसायुक्त मछलियां, मांस और फिश लिवर ऑयल भी इसका अच्छा स्रोत है। अंडे की जर्दी, पनीर और दूध से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि मशरूम और डेयरी उत्पादों के सेवन की आदत आपमें इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकती है। ध्यान रहे, बिना डॉक्टरी सलाह के विटामिन सप्लीमेंट्स लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin D Deficiency How to Increase Vitamin D Levels Naturally
संतरा के फायदे - फोटो : Freepik.com

संतरे का करें सेवन

संतरे आमतौर पर विटामिन-सी के लिए जाने जाते हैं पर इसके साथ इसमें विटामिन डी की भी मात्रा पाई जाती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। संतरा विटामिन-डी का समृद्ध स्रोत है। यह हमारी कोशिकाओं को क्षति से बचाने के साथ शरीर को कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन घावों को ठीक करता है और त्वचा को चिकना बनाता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed