फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन लक्षणों का मतलब शरीर में हो गई है विटामिन बी-12 की कमी, जानिए क्यों जरूरी है ये पोषक तत्व

Sun, 27 Aug 2023 08:24 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Aug 2023 08:24 AM IST
विज्ञापन
vitamin b12 importance in human body know Symptoms of Vitamin B12 Deficiency
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : iStock

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने और बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन बी-12 ऐसा ही एक अति महत्वपूर्ण तत्व है जो शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए अति आवश्यक माना जाता है। भले ही ये विटामिन कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, फिर भी देश में ज्यादातर लोगों में बी12 की कमी होना एक आम समस्या है। 



विटामिन-बी12 आपके शरीर में डीएनए संश्लेषण, ऊर्जा उत्पादन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के कार्यों जैसी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में 60 वर्ष से अधिक आयु के 20% लोगों में इस विटामिन की कमी है।

आइए जानते हैं कि विटामिन बी-12 की कमी किस प्रकार से शरीर के लिए समस्याकारक हो सकती है और किन लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है?

vitamin b12 importance in human body know Symptoms of Vitamin B12 Deficiency
कैसे प्राप्त करें विटामिन बी-12 - फोटो : istock

विटामिन बी-12 की कमी

हमारे शरीर की भोजन से विटामिन-बी12 को अवशोषित करने की क्षमता उम्र के साथ कम होती जाती है, यही कारण है कि वृद्ध लोगों में इसकी कमी होना अधिक आम है। हालांकि कम उम्र के लोगों में विटामिन बी-12 की मात्रा कम होने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।

आइए जानते हैं कि किन लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है?

vitamin b12 importance in human body know Symptoms of Vitamin B12 Deficiency
थकान की समस्या - फोटो : istock

अक्सर थकान होते रहना

शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि आपमें विटामिन-बी12 की कमी है, तो आप अक्सर थकान महसूस करते रह सकते हैं। शरीर की कोशिकाओं को ठीक से काम करने के लिए इस विटामिन की आवश्यकता होती है। शरीर में इसकी कमी होने से लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन भी कम हो जाता है, जिसके कारण आप अधिक थकान का महसूस कर सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b12 importance in human body know Symptoms of Vitamin B12 Deficiency
पीलिया के लक्षण - फोटो : istock

त्वचा में पीलेपन की समस्या

पीलिया की समस्या में त्वचा का रंग बदलना सामान्य है, इस तरह की दिक्कत विटामिन बी12 की कमी से संबंधित भी हो सकती है। स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण आपकी त्वचा का रंग पीला हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, विटामिन-बी12 की कमी भी पीलिया का कारण बन सकती है, जिसका मतलब है कि ये आपके लिवर की सेहत को भी प्रभावित करने वाली समस्या है। 

विज्ञापन
vitamin b12 importance in human body know Symptoms of Vitamin B12 Deficiency
तनाव-डिप्रेशन की समस्या - फोटो : istock

अवसादग्रस्तता के लक्षण

विटामिन-बी12 की कमी वाले लोगों में अवसाद की समस्या विकसित होने की आशंका अधिक देखी जाती रही है। शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन-बी12 की कमी होने से होमोसिस्टीन नामक सल्फर युक्त अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इसे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, डीएनए डैमेज और कोशिकाओं की क्षति को बढ़ावा देने वाला पाया गया है।

132 बच्चों और किशोरों पर किए गए अध्ययन (जिनमें 89 अवसादग्रस्त और 43 बिना अवसाद वाले थे) में पाया गया कि अवसादग्रस्त प्रतिभागियों में विटामिन-बी12 का स्तर कम और होमोसिस्टीन का उच्च स्तर था।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed