फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet: सिर्फ खून बढ़ाने के लिए ही नहीं, इन बीमारियों से बचाव में भी जरूरी है ये विटामिन, आहार में करें शामिल

Sun, 22 Dec 2024 07:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Dec 2024 07:57 PM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इससे एनीमिया (खून की कमी) होने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि ये विटामिन क्यों जरूरी है?

विज्ञापन
Vitamin B12 Benefits Know What Are the Benefits of Taking Vitamin B12 During Winter Season
Vitamin B-12 - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पौष्टिक आहार के माध्यम से शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो जाती है। हालांकि जब भी पोषक तत्वों की बात आती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में प्रोटीन, विटामिन-सी और डी का ख्याल आता है, पर क्या आप जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए विटामिन-बी12 भी बहुत जरूरी है?



विटामिन-बी12 की शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आमतौर पर माना जाता रहा है कि विटामिन-बी12 शरीर में रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में ही मदद करती है पर इसके फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। विटामिन बी-12 शरीर को ऊर्जावान रखने के साथ आपको कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी फायदेमंद है। 

आइए जानते हैं कि आहार में विटामिन बी-12 वाली चीजों को शामिल करना क्यों आवश्यक है और इससे शरीर को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?

Vitamin B12 Benefits Know What Are the Benefits of Taking Vitamin B12 During Winter Season
थकान-कमजोरी - फोटो : Freepik.com

विटामिन बी12 क्यों जरूरी है?

हमारे शरीर के लिए विटामिन बी12 क्यों जरूरी है इसे समझने के लिए जानना होगा कि अगर आपमें इसकी कमी हो जाए तो किस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इससे एनीमिया (खून की कमी) होने का खतरा रहता है। विटामिन बी12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या घट जाती है, जिससे कमजोरी और थकावट महसूस होती है। इसके अलावा विटामिन-बी12 की कमी मेमोरी लॉस और ध्यान केंद्रित करने में भी समस्या पैदा कर सकती है। आपमें समय के साथ न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।

Vitamin B12 Benefits Know What Are the Benefits of Taking Vitamin B12 During Winter Season
मेमोरी बढ़ाने के जरूरी है विटामिन बी-12 - फोटो : Freepik.com

विटामिन बी-12 के फायदे

विटामिन बी12 कई कारणों से हमारी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करती है, जो शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाती हैं। विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे दर्द, चलने में परेशानी, याददाश्त में कमी, मूड में बदलाव और दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि विटामिन के लाभ यहीं तक सीमित नहीं हैं।

  • विटामिन बी12 रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
  • विटामिन बी12 की मदद से शरीर में प्रोटीन का मेटाबॉलिज्म हो पाता है।
  • आहार में विटामिन बी-12 को शामिल करना आयु से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन यानी आंखों में होने वाली क्षति कम करती है ।
  • मस्तिष्क को स्वस्थ रखने या याददाश्त को बढ़ावा देने के लिए हमें इस विटामिन की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin B12 Benefits Know What Are the Benefits of Taking Vitamin B12 During Winter Season
मांस, चिकन - फोटो : freepik.com

शाकाहारी लोगों में होता है खतरा

शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यह मुख्यतः मांस, मछली, और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। कुछ शाकाहारी स्रोतों को आप अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप मांस-मछली नहीं खातें हैं तो ऐसे विकल्पों पर ध्यान दें जिससे शरीर के लिए इस विटामिन की पूर्ति की जा सके। आइए जानते हैं कि शाकाहारी लोग इसकी पूर्ति कैसे कर सकते हैं?

अंडे विटामिन बी12 का बढ़िया स्रोत हैं। दो बड़े अंडे (100 ग्राम) विटामिन बी12 के दैनिक जरूरतों का लगभग 46% प्रदान करते हैं। शोध से पता चला है कि अंडे की जर्दी में अंडे की सफेदी की तुलना में विटामिन बी12 का स्तर अधिक होता है। इसी तरह चिकन-मटन जैसे मांस आधारित चीजों से भी इसकी पूर्ति आसानी से की जा सकती है।

विज्ञापन
Vitamin B12 Benefits Know What Are the Benefits of Taking Vitamin B12 During Winter Season
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

शाकाहारी लोग क्या खाएं?

अगर आप शाकाहारी हैं तो  साबित अनाज, दालें और सोया प्रोडक्ट्स से कुछ हद तक विटामिन बी-12 पा सकते हैं। साबुत अनाज और दालें विटामिन बी12 का स्रोत मानी जाती हैं। दालों से आप भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, टोफू और सोया आधारित दही में फोर्टिफाइड विटामिन बी12 होता है। सोया उत्पाद प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी12 की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। इन्हें आप आहार का हिस्सा बनाएं। 

गाय का दूध, पनीर, और दही विटामिन बी12 के प्राकृतिक स्रोत हैं। रोजाना एक गिलास दूध पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में बी12 मिल सकता है। कुछ प्रकार के मशरूम में भी विटामिन बी12 की थोड़ी मात्रा होती है। इन्हें भी आप आहार में शामिल करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed