फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: 'नो जैब-नो जॉब' नीति अपना रहे हैं ऑफिस, जानिए टीकाकरण के बाद कितने सुरक्षित हैं आप?

Sat, 31 Jul 2021 05:38 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 31 Jul 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
vaccine mandatory for office workers , know how important it is for all
कोरोना टीकाकरण सभी के लिए आवश्यक - फोटो : पीटीआई

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 30.90 लाख से अधिक लोगों को एक, जबकि 15.70 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं। लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने और संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए अब कई दफ्तरों ने भी कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। कई ऑफिस तो 'नो जैब-नो जॉब' नीति पर काम कर रहे हैं, यानी जबतक आपका टीकाकरण नहीं होगा तब तक आप काम शुरू नहीं कर सकते हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियामानुसार, कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को वैक्सीनेशन कराना चाहिए, हालांकि यह पूरी तरह से लोगों की इच्छा पर निर्भर है। हालांकि कोई भी कंपनी जोर-जबरदस्ती से कर्मचारियों पर दबाव डालकर टीकाकरण कराने को मजबूर नहीं कर सकती है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर कंपनियां, कर्मचारियों के टीकारण पर जोर क्यों दे रही हैं? और वैक्सीनेशन कराने के बाद लोगों को किस हद तक सरक्षित माना जा सकता है?

vaccine mandatory for office workers , know how important it is for all
कोरोना वैक्सीन लगवाने से मिलती है सुरक्षा - फोटो : PTI

वैक्सीनेशन को लेकर दबाव बनाना कितना सही?
वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार के आदेश में इसकी अनिवार्यता जैसा कोई भी जिक्र नहीं है, यानी कि यह व्यक्ति के विवेक पर निर्भर करता है। वहीं कानूनी नजरिए से देखें तो भी संविधान के आर्टिकल 21 में लोगों को 'राइट टू हेल्थकेयर' का विकल्प दिया गया है, जिसके आधार पर वे अपने लिए स्वेच्छा से बेहतर स्वास्थ्य विकल्पों का चयन कर सकते हैं। तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कंपनियां, कर्मचारियों से वैक्सीनेशन कराने पर दबाव क्यों डाल रही हैं?
इस बारे में स्वास्थ्य और ऑफिस प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि वैक्सीनेशन कराने से लोगों को कोरोना के खतरे से सुरक्षित करने के साथ संक्रमण को रोकने में सफलता मिल सकती है, इसीलिए लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है, ऐसा करा कर लोग गंभीर रोग के खतरे से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

vaccine mandatory for office workers , know how important it is for all
गंभीर संक्रमण से बचाती हैं वैक्सीन - फोटो : PTI

संक्रमण की गंभीरता को कम कर सकती है वैक्सीन
वैक्सीन की प्रभाविकता को लेकर किए गए अध्ययन के अनुसार वैक्सीन, संक्रमण की गंभीरता को कम करने में सहायक है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने वैक्सीनेशन के बाद लोगों में संक्रमण के खतरे को जानने के लिए अध्ययन किया। इसके लिए वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित हो चुके 677 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें से 85 लोग पहली डोज के बाद जबकि 592 लोगों को दोनों डोज के बाद संक्रमित पाया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इसमें से 482 लोगों में संक्रमण के एक से अधिक लक्षण देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
vaccine mandatory for office workers , know how important it is for all
वैक्सीनेशन के बाद भी हो सकता है संक्रमण - फोटो : pixabay
वैक्सीनेशन के बाद क्यों हो रहे लोग संक्रमित?
आईसीएमआर के वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट काफी खतरनाक हो सकता है। वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित हुए लगभग 86 फीसदी लोगों में कोरोना का यही वैरिएंट संक्रमण की मुख्यवजह बन रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है उनमें संक्रमण के बाद वायरल लोड कम हो सकता है। यही कारण है वैक्सीनेटेड लोगों में रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा काफी कम होता है। 


----------------------
नोट: यह लेख वैक्सीनेशन पर बनाए गए कानूनों और लोगों में टीकाकरण की आवश्यकताओं के आधार पर तैयार किया गया है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील कर रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed