फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूटीआई: कहीं आपको भी तो नहीं है पेशाब में जलन और बदबू की दिक्कत? हो जाइए सावधान

Thu, 08 Jul 2021 06:24 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 08 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
urinary tract infection causes and treatment, all you want to know
मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) - फोटो : istock

पेशाब के माध्यम से हमारे शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। डॉक्टरों के मुतबिक पेशाब में किसी तरह की समस्या के आधार पर शरीर के अंदर पनप रही कई सारी गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। यही कारण है कि कई बीमारियों के परीक्षण के समय डॉक्टर आपको पेशाब का सैंपल लाने को कहते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पेशाब करते समय यदि आपको किसी भी तरह की असुविधा का अनुभव होता हो तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। पेशाब करने में जलन महसूस होना या पेशाब से असामान्य तरीके की बदबू आना संक्रमण की ओर इशारा हो सकता है। 


मेडिकल की भाषा में इस तरह के संक्रमण को मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) के नाम से जाना जाता है। यूटीआई की समस्या आपके यूरिनरी सिस्टम के किसी भी हिस्से जैसे  किडनी, ब्लैडर, यूरेटर्स में हो सकती है। महिलाओं और डायबिटीज के रोगियों में यूटीआई होने का खतरा बहुत सामान्य होता है। कई महिलाओं में यह समस्या कई बार हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते यूटीआई का निदान और उपचार होना बहुत आवश्यक होता है। उपचार के अभाव में संक्रमण किडनी तक पहुंच कर उसे क्षति पहुंचा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस गंभीर समस्या के बारे में विस्तार से समझते हैं।

urinary tract infection causes and treatment, all you want to know
पेशाब के दौरान जलन की समस्या (प्रतीकात्मक) - फोटो : pixabay

मूत्र मार्ग में संक्रमण के लक्षण
डॉक्टरों के मुताबिक यूटीआई की समस्या को सामान्य तौर पर पेशाब में असामान्यता के आधार पर जाना जा सकता है। सामान्य तौर पर रोगियों को बार-बार पेशाब महसूस हो सकती है। यदि आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हों तो तुरंत सावधान हो जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

  • पेशाब करते समय जलन होना
  • बार-बार पेशाब आना, थोड़ी मात्रा में पेशाब होना
  • पेशाब में बहुत ज्यादा झाग बनना।
  • पेशाब के रंग में बदलाव जैसे लाल, चमकीला गुलाबी या गहरे रंग का दिखाई देना।
  • पेशाब से असामान्य तरह की बदबू आना।
  • महिलाओं को पैल्विक हिस्से में दर्द महसूस होना।
urinary tract infection causes and treatment, all you want to know
कई कारणों से हो सकती है यूटीआई की समस्या - फोटो : Social media

किन कारणों से होती है यूटीआई की समस्या?
डॉक्टरों के मुताबिक मूत्र मार्ग में संक्रमण आमतौर पर मूत्र पथ में बैक्टीरिया के प्रवेश कर जाने के कारण होता है। इसके अलावा शौचालय की साफ-सफाई में कमी या सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल के कारण भी कुछ लोगों को यह समस्या हो सकती है। ब्लेडर में संक्रमण के कारण भी यूटीआई की दिक्कत हो सकती है। इस प्रकार का यूटीआई आमतौर पर एस्चेरिचिया कोलाई (ई.कोलाई) बैक्टीरिया के कारण होते हैं। यह एक प्रकार का बैक्टीरिया है जो आमतौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) पथ में पाया जाता है।
यौन क्रियाओं में सक्रिय महिलाओं को यूटीआई की समस्या अधिक होती है। इसके अलावा कुछ प्रकार के गर्भनिरोधको के प्रयोग के कारण भी महिलाओं में इस तरह की दिक्कत देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
urinary tract infection causes and treatment, all you want to know
टॉयलेट सीट की सफाई का रखें विशेष ख्याल - फोटो : Social media

मूत्र मार्ग में संक्रमण का इलाज 
डॉक्टरों के मुताबिक सामान्यतौर पर एंटीबायोटिक्स को यूटीआई के प्राथमिक उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है। यह दवाइयां, यूटीआई के कारण और गंभीरता के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। यूटीआई को कम करने और इसके इलाज के लिए कई बार क्रैनबेरी जूस के सेवन की सलाह दी जा सकती है। इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो ई कोलाई बैक्टीरिया को निष्प्रभावी कर सकते हैं। हालांकि सभी लोगों में यह उपाय कारगर हो, ऐसा आवश्यक नहीं है।
डॉक्टरों के मुताबिक अक्सर, उपचार शुरू करने के कुछ दिनों के भीतर यूटीआई के लक्षण कम हो जाते हैं, लेकिन एंटीबायोटिक दवाओं को एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक जारी रखने की आवश्यकता हो सकती है। एंटीबायोटिक्स का पूरा कोर्स पूरा करना आवश्यक होता है, वरना संक्रमण दोबारा से हो सकता है।

विज्ञापन
urinary tract infection causes and treatment, all you want to know
यूटीआई से बचाव के तरीके अपनाएं - फोटो : pixabay

यूटीआई से बचाव के लिए क्या कर सकते हैं?
डॉक्टरों के मुताबिक कुछ सावधानियां बरतकर यूटीआई की समस्या से सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले खूब पानी पीजिए। टॉयलेट की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल के समय सीट को अच्छी तरह से साफ कर लें। सेक्स के पहले और बाद में जननांगों को अच्छी तरह से साफ जरूर करें। मूत्रमार्ग में प्रवेश होने वाले किसी भी बैक्टीरिया को बाहर निकालने के लिए सेक्स के बाद पेशाब जरूर करें। यूटीआई के दौरान कॉफी, शराब, और कैफीन पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Urinary tract infection (UTI)
What Is a Urinary Tract Infection

अस्वीकरण नोट: यह लेख मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।  लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed