फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: घर में मौजूद इस असरदार एंटीमाइक्रोबियल से अधिकतर लोग अनजान, मानसून की बीमारियां इससे भागेंगी दूर

Sun, 16 Jul 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jul 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
tulsi leaves benefits flu and infectious disease, tulsi ki patti ke fayde
मानसून की बीमारियों से कैसे बचेंं? - फोटो : Istock

बरसात के इस मौसम में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का जोखिम काफी अधिक होता है। फ्लू-त्वचा में संक्रमण की समस्या इन दिनों में काफी आम है। डॉक्टर कहते हैं, नम वातावरण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के बढ़ने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनके इस मौसम में बीमार होने का जोखिम अधिक हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि एक बेहद आसान उपाय से आप इसके जोखिमों को कम कर सकते हैं?



हमारे घरों में या आसपास एक ऐसी कारगर और अतिप्रभावी एंटीमाइक्रोबियल औषधि सहजता से उपलब्ध होती है, जिससे संक्रमण के जोखिमों को कई गुना तक कम किया जा सकता है। वह कारगर औषधि है- तुलसी। तुलसी से होने वाले फायदों को जानने के लिए किए गए अध्ययनों में इसके काफी असरदार प्रभावों के बारे में पता चलता है। 

tulsi leaves benefits flu and infectious disease, tulsi ki patti ke fayde
तुलसी से होने वाले फायदे - फोटो : iStock

संक्रामक रोगों में कारगर हो सकती है तुलसी

तुलसी कितनी असरदार हो सकती है, इसको जानने के लिए किए गए शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि इसमें एंटीमाइक्रोबियल  (जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटिफंगल, एंटीप्रोटोजोअल, मलेरिया-रोधी) गुण होने का साथ एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होती है जो शरीर को कई प्रकार से लाभ दे सकती है।

ये न सिर्फ कई प्रकार के संक्रमण की स्थिति में रोगजनकों के प्रभावों को कम करने वाली औषधि है साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाकर आपके शरीर को रोगों से लड़ने के लिए भी तैयार करती है।

tulsi leaves benefits flu and infectious disease, tulsi ki patti ke fayde
तुलसी मलेरिया में फायदेमंद - फोटो : istock

मलेरिया रोग में भी इससे पा सकते हैं लाभ

तुलसी के व्यापक-स्पेक्ट्रम रोगाणुरोधी गुणों को मानव और पशुओं में विशेष लाभकारी प्रभावों वाला पाया गया है। तुलसी की पत्तियों को चाय में उबालकर पीने से मलेरिया और डेंगू जैसे मच्छरजनित रोगों के प्रभाव को कम करने में लाभ मिलने के संकेत हैं। तुलसी के पत्तों से प्राप्त रस बुखार और वायरल लोड को कम करने में सहायक हो सकती है। इसे सहायक उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tulsi leaves benefits flu and infectious disease, tulsi ki patti ke fayde
त्वचा की समस्याओं का खतरा - फोटो : iStock

बरसात में त्वचा के संक्रमण का कम होगा खतरा

बरसात के दिनों में त्वचा से संबंधित कई प्रकार के संक्रमण का खतरा अधिक होता है, इन समस्याओं में भी तुलसी को लाभकारी पाया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि तुलसी एक्जिमा जैसी शुष्क त्वचा की समस्याओं को कम करने के साथ, इसकी एंटी-इंफ्लामेटरी गुण जलन, लालिमा और खुजली को कम करने में भी कारगर हो सकती है। तुलसी का सेवन और इसे लगाने दोनों के लाभ देखे गए हैं। 

अध्ययनों की समीक्षा में कहा गया है कि वैसे तो इसके मानव परीक्षण कम हैं लेकिन प्रायोगिक अध्ययनों से पता चलता है तुलसी विभिन्न जीवाणु संक्रमणों के उपचार में मदद कर सकती है।

विज्ञापन
tulsi leaves benefits flu and infectious disease, tulsi ki patti ke fayde
बहुत कारगर हैं तुलसी की पत्तियां - फोटो : iStock

मानसून में फ्लू से बचा सकती है तुलसी

मौसम में बदलाव के साथ जिन लोगों में फ्लू संक्रमण का खतरा अधिक होता है उन्हें भी तुलसी की पत्तियों से विशेष लाभ मिल सकता है। तुलसी अपने रोगाणुरोधी, एंटीइंफ्लामेटरी-एंटीट्यूसिव (खांसी से राहत देने वाला) गुणों के कारण खांसी और सर्दी के लक्षणों से राहत दिलाने में फायदेमंद है। तुलसी की कुछ पत्तियों को शहद के साथ लेने से फ्लू से राहत मिलती है। इसके काढ़े का भी सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed