{"_id":"5cff54f0bdec2207254caa5a","slug":"too-much-stress-and-tension-in-life-causes-harmful-diseases-known-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटी-छोटी बातों का टेंशन दे सकता है ये 5 बीमारी, लक्षण से समझें रोग","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
छोटी-छोटी बातों का टेंशन दे सकता है ये 5 बीमारी, लक्षण से समझें रोग
Tue, 11 Jun 2019 04:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
आज के समय में किसी भी व्यक्ति से बात कर लें सबके पास किसी ना किसी चीज को लेकर तनाव है। ऑफिस, घर या रिश्ते हो लोग काफी उलझे हुए हैं और ये चीजें सीधे आपके स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। तनाव और चिंता आपको गंभीर बीमारियों की ओर ले जा रही हैं। इसके कुछ लक्षण ऐसे हैं, जिससे आप खुद समझ जाएंगे कि आपकी सेहत तनाव और गंभीर बीमारियों से प्रभावित हो रही है।
ध्यान केंद्रित ना कर पाना
जो लोग लंबे समय से तनाव में हैं, उन्हें काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल लगता है। अगर आपको लगता है कि ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं तो, आपको काम से थोड़ा ब्रेक लेने और आराम करने की जरूरत है।

त्वचा रोग
बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं चिंता चेहरे की रौनक छीन लेती है। तनाव के कारण सोरायसिस, मुंहासे और अन्य त्वचा रोग हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने छात्रों के बीच शोध किया और ये पता चलता है कि मनोवैज्ञानिक तनाव और त्वचा की समस्याओं के बीच सीधा संबंध है।

- फोटो : social media
हृदय रोग
'हार्ट अटैक' आने के सबसे बड़े कारणों में से एक तनाव और चिंता है। जीवन खुशहाल चाहते हैं तो हृदय को स्वास्थ्य रखना बेहद जरुरी है। जिसके लिए आपको चिंतामुक्त होना ही पड़ेगा।

बालों का झड़ना और सिरदर्द
बालों का लगातार झड़ना और पौष्टिक खानपान के बावजूद कोई असर ना पड़े तो समझ लीजिए इसके पीछे कुछ और नहीं बल्कि तनाव है। अगर आप अपने खूबसूरत बाल चाहते हैं तो चिंता करना बंद करें। इसके अलावा तनाव आपको लगातार सिरदर्द की समस्या दे सकता है।