फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर दर्द के साथ ही इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, हो सकता है ब्रेन ट्यूमर

Tue, 11 Jun 2019 06:59 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 11 Jun 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
Brain Tumors Symptoms Signs Causes Diagnosis and Treatment
brain

क्या आपको अक्सर सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना या मितली की परेशानी होती है? अगर हां तो गलती से भी इन्हें हल्के में लेने की भूल न करिएगा। आप जिसे मामूली सिर दर्द समझ रहे हैं हो सकता है वो ब्रेन ट्यूमर जैसी बड़ी समस्या का संकेत हो। अगर आपको इन सभी लक्षणों के साथ फिजिकल बैलेंस में परेशानी हो रही है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से जाकर मिलें। क्योंकि ब्रेन ट्यूमर अगर समय रहते न किया जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। यह कभी भी किसी को भी हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है ब्रेन ट्यूमर और इसके लक्षण के बारे में...

Trending Videos
Brain Tumors Symptoms Signs Causes Diagnosis and Treatment
brain stroke

क्या होता है ब्रेन ट्यूमर?
हमारा ब्रेन सेल्स से बना होता है। किसी कारण जब ब्रेन की सेल्स का नियंत्रण बिगड़ने लगता है तो यह सेल्स खत्म होने लगते हैं, जिससे ब्रेन के काम में रूकावट पैदा होने लगती है। जब ब्रेन में अनियंत्रित सेल्स तेजी से फैलते हैं तो ये कैंसर का रूप धारण कर लेते हैं। 

आगे की स्लाइड में जानिए दिमाग में ट्यूमर होता है तो शरीर में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं?

Brain Tumors Symptoms Signs Causes Diagnosis and Treatment
Brain

सुन्न होना
ब्रेन ट्यूमर के कारण व्यक्ति के चेहरे या शरीर के अगल-अलग हिस्से अधिकतर सुन्न हो जाते हैं। खासतौर पर अगर ट्यूमर ब्रेन स्टेम पर बढ़ता है। यह वह स्थान है जहां पर मस्तिष्क रीढ़ की हड्डी से जुड़ता है और यहां पर शरीर में सुन्न होने का अहसास होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brain Tumors Symptoms Signs Causes Diagnosis and Treatment
life of brain

तेज सिरदर्द
ट्यूमर सिर के किसी भी हिस्से में हो यह खोपड़ी के भीतर प्रेशर पैदा करता है जिसके कारण मरीज को हर वक्त तेज सिरदर्द से लेकर, जी मचलना, उल्टी आदि की समस्या होती है। इतना ही नहीं इसके अलावा व्यक्ति को हमेशा सुस्ती और सोने में परेशानी की शिकायत रहती है। 

विज्ञापन
Brain Tumors Symptoms Signs Causes Diagnosis and Treatment
brain

सुनने में परेशानी
जिन लोगों के ब्रेन में ट्यूमर कपाल तंत्रिका के पास होता है उनके सुनने की क्षमता लगभग खत्म हो जाती है। इसके अतिरिक्त उन्हें बैलेंस करने की समस्या, चेहरे की मांसपेशियों का कमजोर होना व भोजन निगलने में भी समस्या होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed