फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICMR Guidelines: वजन घटाने के लिए कर रहे हैं प्रयास तो इस चेतावनी को भी जान लीजिए, ऐसी गलतियों से बचें

Sat, 18 May 2024 07:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
tips to choose healthy options for weight loss as per ICMR weight loss tips in hindi
वजन कैसे कम करें - फोटो : istock

बढ़े हुए वजन को सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। जिन लोगों को अधिक वजन या मोटापे की दिक्कत होती है उनमें डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।



अगर आप भी वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सुझावों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। आईसीएमआर विशेषज्ञों ने कहा है कि उन सभी तरीकों से बिल्कुल दूरी बनाकर रखना जरूरी है जो तेजी से वजन घटाती हैं। तेजी से वजन घटाने और मोटापे की दवाओं को लेकर बिल्कुल सावधान रहें। विशेषज्ञों ने प्रति सप्ताह कितना वजन कम करना सुरक्षित है, इसको लेकर भी जानकारी साझा की है। 

tips to choose healthy options for weight loss as per ICMR weight loss tips in hindi
वजन कैसे घटाएं - फोटो : Freepik

आईसीएमआर का सुझाव

आईसीएमआर ने अपने सुझावों में लोगों से धीरे-धीरे वजन कम करने का सुझाव दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, जीवनशैली संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए मोटापे को कम करना जरूरी है। एशियाई कट-ऑफ के अनुसार 23 से 27.5 किलोग्राम तक बीएमआई को अधिक वजन के रूप में परिभाषित किया गया है। 30% से अधिक शहरी और 16% से अधिक ग्रामीण वयस्क अधिक वजन वाले हैं। ऐसे लोगों में समय के साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

tips to choose healthy options for weight loss as per ICMR weight loss tips in hindi
वेट लॉस करने के उपाय - फोटो : istock

कितना वजन कम करना सही?

आईसीएमआर दिशानिर्देशों के अनुसार, वजन को धीरे-धीरे कम करें। प्रति सप्ताह आधा किलोग्राम तक वजन कम करना सुरक्षित माना जाता है। तेजी से वजन घटाने के तरीकों और मोटापा-कम करने वाली दवाओं के उपयोग से बचना चाहिए। इससे सेहत को कई प्रकार से खतरा हो सकता है।

आईसीएमआर ने स्वस्थ वजन और कमर की चर्बी को कम करने के लिए ताजी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और बीन्स को आहार में शामिल करने का सुझाव दिया। चीनी, प्रोसेस्ड उत्पाद और फलों के पैक्ड जूस से बचना चाहिए। नियमित शारीरिक गतिविधि और योग वजन कम करने और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to choose healthy options for weight loss as per ICMR weight loss tips in hindi
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

स्वस्थ वजन के लिए इन सुझावों पर दें ध्यान

आईसीएमआर ने वजन घटाने के लिए स्वस्थ आहार और जीवनशैली के तरीकों के बारे में बताया है।

  • हरी सब्जियों के साथ संतुलित भोजन की आदत बनाएं। उच्च फाइबर और पोषक तत्वों भोजन करें।
  • लो कैलोरी और विटामिन, खनिज-फाइबर से भरपूर आहार आपको वजन कम करने में मदद करेंगे।
  • पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य विकल्प चुनें। इसके लिए मुट्ठी भर मेवे, दही, मौसमी फलों का सेवन करें।
  • भोजन के लिए स्वस्थ खाद्य तेलों का सेवन करें। ऑलिव ऑयल को सबसे फायदेमंद माना जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed