आजकल के लाइफस्टाइल में खुद को फिट रखने के लिए हर कोई जिम की ओर भाग रहा है। जिम में लोग घंटों पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान लोग ज्यादा मसल्स बनाने व जल्दबाजी के चक्कर में खुद को मौत के मुहं में ढकेल रहे हैं। गलत मशीन का इस्तेमाल कर अपने आप को जोखिम कर रहे हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिम करने से पहले किन जरूरी बातों को फॉलो करें।
जिम शुरू करने से पहले चेकअप
जिम शुरू करने से पहले अपनी हेल्थ का स्टेट्स जानना बहुत जरूरी है। ताकि आपको पता चल सके कि जिम में किस तरह की एक्सरसाइज करें। क्योंकि आजकल डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर लोगों को होती है। डायबिटीज से ग्रसिंत लोगों को इंटेंस वर्कआउट करने पर सांस उखड़ सकती है और हार्ट अटैक तक आ सकता है। इसलिए डॉक्टर से मेडिकल चेकअप करवाएं और अपनी मेडिकल कंडीशन के मुताबिक एक्सरसाइज का प्लान चुनें।
सपोटर लगाना न भूलें
जिम में कई ऐसी तरह की एक्सरसाइज होती हैं जो बिना सोपटर के नहीं करना चलें। वहीं कुछ एक्सरसाइज में हेल्प के जरुरत होती है इसलिए दूसरे की मदद से एक्सरसाइज करें।
ट्रेनर का रखें ध्यान
जिस जिम में आपने जाना शुरू किया है वहां के ट्रेनर के बारे में पता करें। ध्यान रखें कि ट्रेनर सर्टिफाइड होना चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि वर्कआउट एक डेढ़ घंटे से ज्यादा न करें। सप्ताह में एक से दो दिन बॉडी को आराम भी दें। हमेशा लाइट और हैवी वेट की मिक्स एक्सरसाइज करें। जिम जानें से पहले अपनी बॉडी की लिमिटेशंस चेक करें।
वार्मअप करें
जिम में जाकर सीधा एक्सरसाइज न करें। पहले वार्मअप करें। सीधे एक्सरसाइज शुरू करने से इंज्युरी के शिकार हो सकते हैं। वार्मअप करने से बॉडी इनएक्टिव जोन से निकलकर एक्टिव जोन में आ जाती है।