हाल के दशकों में दुनियाभर में थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। थायरॉइड, गर्दन के सामने की ओर निचले हिस्से में स्थित छोटी सी ग्रंथि होती है। थायरॉइड हार्मोन के असामान्य उत्पादन या कमी के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। थायराइड हार्मोन के अधिक उत्पादन के कारण हाइपरथायरायडिज्म, जबकि इसकी कमी के कारण हाइपोथायरायडिज्म का खतरा अधिक हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायरॉइड की समस्या का खतरा अधिक हो सकता है।
थायरॉइड की समस्या: महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा, जानिए बचाव के लिए क्या खाएं-क्या नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडे और मछलियां हो सकती हैं फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाइपोथायरायडिज्म के शिकार लोगों के लिए अंडे और मछलियों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे की जर्दी में आयोडीन और सेलेनियम जबकि सफेद हिस्से को प्रोटीन से भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा कई तरह के मांस और सैल्मन, ट्यूना समेत सभी समुद्री भोजन ऐसे रोगियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। थाइरॉइड की कमी को पूरी करने में यह काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सूखे मेवे हो सकते हैं फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक थाइरॉइड विकारों से परेशान लोगों को लिए मेवे और बीज का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। सूखे मेवे में अधिक मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है, जो थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में मदद करता है। इसलिए सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अखरोट, सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन करें। लेकिन ध्यान रखें कि एक दिन में 2-3 सूखे मेवे से ज्यादा न खाएं, क्योंकि ये थायरॉयड की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
थाइरॉइड विकारों में क्या खाएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को थाइरॉइड की कमी की समस्या हो उन्हें प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। ऐसे रोगियों के लिए मूंग की दाल, मोठ दाल, चना, राजमा, अंडा, चिकन और मछली आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। वहीं जिन लोगों को बढ़े हुए थाइरॉइड की समस्या (हाइपरथायरॉयडिज्म) हो उनके लिए डेयरी उत्पाद (दूध, दही, पनीर) फायदेमंद माने जाते हैं। फूल गोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियां थायरॉयड हार्मोन्स के उत्पादन को कम करती हैं।
थाइरॉइड विकार वाले लोगों को क्या नहीं खाना चाहिए
अगर आप हाइपरथायरॉयडिज्म की समस्या से पीड़ित हैं, तो भोजन से पहले पानी या कोई भी ड्रिंक लेने से बचें। इसके अलावा जंक फूड से भी परहेज करें, क्योंकि ये वजन बढ़ा सकते हैं और इसके साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं (जैसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, मोटापा और हृदय संबंधी समस्या) भी पैदा हो जाती हैं। थाइरॉइड हार्मोन की अधिकता में रोगियों को आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान देना चाहिए।
--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। थाइरॉइड विकार में किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।