जब से कोरोना ने भारत में दस्तक दी है तब से हमने कितनी सारी नई आदतों को अपने जीवन में शामिल किया है। भारतीयों की खासियत है यह कि वह किसी भी नई बात, विचार या आदत को बहुत जल्दी स्वीकार लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी कई सारी पुरानी आदतें जो कि हमें सामान्य दिखाई देती हैं, हमारे लिए इस कोरोनाकाल में खतरनाक साबित हो रही है। इन आदतों पर विदेशों में तो कई सारे शोध भी हो चुके हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए किस प्रकार सामान्य प्रतीत होने वाली हमारी ये आदतें अनजाने में दे रही हैं कोरोना को न्योता।
यदि आप में भी हैं ये 7 आदतें तो हो जाइए सतर्क, हमसफर को ताने मारने से भी हो सकता है कोरोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमसफर से करते हैं तानेबाजी
यदि आपको अपने हमसफर की कोई भी बात बुरी लगती है और वो सीधे-सीधे कहने की बजाय आप बार-बार तानेबाजी करते हैं तो आपके लिए कोरोना से बचना मुश्किल है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए एक रोचक शोध के मुताबिक जो पति-पत्नी स्पष्ट रूप से अपने गिले- शिकवे जाहिर करते हैं उनकी रोध- प्रतिरोधक क्षमता उनके मुकाबले अच्छी होती है जो ताने मारते हैं। ताने मारने वालों के शरीर में नकरात्मक ऊर्जा रहती है जो कि टी-सेल की मात्रा को कम करती है। ऐसे लोगों की कोरोना होने पर ठीक होने में समय भी लगता है।
यदि आप रात में देर तक जागते हैं तो यह किसी खतरे से खाली नहीं है। जो लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं उन्हें कोरोना होनी की अधिक संभावना है। जिन लोगों की 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं होती है, उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। शिकागो यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक 4 से 5 घंटे की नींद लेने वालों के मुकाबले 7 से 8 घंटे सोने वाले लोग कोरोना से बचने में ज्यादा समर्थ हैं।
काम से छुट्टी नहीं लेते
प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ में यदि आप भाग रहे हैं और बीच-बीच में ठहरते नहीं हैं मतलब महीनों बिना किसी अवकाश के काम कर रहे हैं तो अभी भी सतर्क हो जाइए क्योंकि ऐसा करने से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। आप वायरस से लड़ने में असक्षम साबित हो सकते हैं।
दूसरों से सामान लेने की आदत
यदि आपको भी दफ्तर में दूसरे से पेन, कैलकुलेटर आदि लेने की आदत है, तब तो वायरस को आप सामने से ही न्योता दे रहे हैं। हो सकता है जिस व्यक्ति से आपने सामान लिया वो अस्वस्थ हो। ऐसे में आपके लिए यह किसी जोखिम से कम नहीं है इसलिए छोटे से छोटा सामान भी खुद का उपयोग करें।