यदि हम कोई भी नई चीज 21 दिन तक करते हैं तो वो हमारी आदत बन जाती है और लंबे समय तक फिर यह नई आदत नहीं छूटती। कोरोनाकाल में तो हमने कितनी सारी नई आदतों का स्वगात किया है जो कि कोरोना वैक्सीन आने के बावजूद भी नहीं छूटने वाली है। हालांकि इन आदतों के ऐसे ही रहने से भविष्य में कई सारे फायदे तो होंगे ही साथ ही हम सभी मिलकर एक बेहतर और सुरक्षित दुनिया के निर्माण में भी अपना योगदान दे पाएंगे। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए उन आदतों के बारे में जो की भविष्य के लिए हैं बहुत अच्छी।
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी नहीं बदलेंगी ये 5 आदतें, भविष्य के लिए हैं अच्छी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनावश्यक रूप से बाहर न निकलना
कोरोना ने लोगों को घर पर रहना, घर से काम करना सीखा दिया है। आने वाले समय में बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए बहुत जरूरी है कि सभी लोग अपने काम और आवश्यकताओं के अनुसार ही घर से बाहर निकलें। जब लोग अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलेंगे तो दुर्घटनाओं की दर में बहुत हद तक कमी आएगी। अधिकतर लोग घरों में रहने के कारण हादसों का शिकार नहीं होंगे और सुरक्षित रहेंगे।
हाथों को सैनिटाईज करना
बार-बार हाथों को सैनिटाईज करने की यह आदत बहुत अच्छी है। आगे चलकर यह फायदा ही करेगी। बार-बार हाथ सैनिटाईज करने से पेट संबंधी रोग भी नहीं होंगे और संक्रमण फैलाने वाली बीमारियां भी नहीं होंगी। जब साफ- सुथरे हाथ चेहरे पर लगेंगे तो त्वचा संबंधी रोग से भी छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य और स्वच्छता की दृष्टि से यह आदत तो आजीवन रहना चाहिए।
मास्क पहनना
कोरोना वैक्सीन आने के बाद भी लोग मास्क पहनना नहीं छोड़ेंगे क्योंकि जब लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो उन्हें बहुत अटपटा सा लगेगा। हालांकि प्रदूषण की समस्या को देखते हुए मास्क पहनकर बाहर निकलने की यह आदत बहुत अच्छी है। लोग सर्दी, एलर्जी जैसी समस्याओं का भी शिकार नहीं होंगे।
योग और कसरत
कोरोनाकाल में कई सारे घरों में सुबह जल्दी उठकर योग और कसरत करने का नियम बन गया है। यह नियम आगे भी इसी तरह जारी रहेगा भले ही फिर वैक्सीन ही क्यों न आ जाए। लोग जब रोज योग और कसरत करेंगे तो बीमारियों से तो दूर रहेंगे ही साथ ही मोटापे का भी शिकार नहीं होंगे। उन्हें अवसाद और चिंता भी नहीं होगी।