क्या आप भी शाकाहारी हैं और अपने खान-पान की चीजों को लेकर काफी सेलेक्टिव रहते हैं? पर कहीं जाने-अनजाने आप भी तो ऐसी चीजें नहीं खा रहे हैं जिनमें कुछ तत्व नॉनवेज यानी कि पशु आधारित होते हैं? वेगन डाइट का पालन करने वाले लोगों को खाद्य पदार्थों के चयन को लेकर और भी अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। वेगन डाइट का पालन करने वाले लोग मांस और एनिमल-बाइ प्रोडेक्ट वाली चीजों को खाने से बचते हैं। इनमें मांस, मछली, डेयरी उत्पाद, अंडे और शहद जैसी चीजें शामिल हैं।
जानना जरूरी: शाकाहारी समझकर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं ये चीजें, इन कोड्स से कर सकते हैं पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन कोड्स से कर सकते हैं पहचान
कई खाद्य पदार्थों में पशु-व्युत्पन्न सामग्री या एडिटिव्स हो सकते हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। जाने-अनजाने शाकाहारी/वेगन का पालन करने वाले लोग भी इनका सेवन कर लेते हैं। इस तरह की चीजों से बचने के लिए कुछ फूड कोड्स को ध्यान में रखना मददगार हो सकता है। कई फूड एडिटिव्स, पशु उत्पादों से प्राप्त किए जाते हैं, इनके पैकेज पर इस तरह के कोड्स E120, E322, E422, E 471, E542, E631, E901 और E904 हो सकते हैं। इन कोड्स का मतलब ऐसे खाद्य पदार्थों में कोई पशु आधारित या नॉन-वेगन चीज हो सकती है।
पोटैटो चिप्स
पोटैटो चिप्स वैसे तो आलू से बनाए जाते हैं पर फ्लेवर्ड चिप्स के कुछ ब्रांड्स को लेकर आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। कुछ चिप्स में फ्लेवर मिलाने के लिए पाउडर्स चीज डाला जाता है। इनमें कुछ डेयरी इंग्रीडिएंट्स जैसे कैसिइन हो सकते हैं। कैसिइन को आहार विशेषज्ञ प्रोटीन या एनिमल ड्राइब्ड एंजाइम के तौर पर मानते हैं जिनका सेवन वेगन डाइट वालों को करने से बचना चाहिए। पैक पर इन एंजाइम्स के बारे में दी गई जानकारी जरूर पढ़ें।
कुछ प्रकार के डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट आमतौर पर शाकाहारी होते है। हालांकि, कुछ किस्मों में पशु-व्युत्पन्न उत्पाद हो सकते हैं। कुछ प्रकार के डार्क चॉकलेट में मिल्क फैट, मिल्क सॉलिड, बटर या फिर नॉन फैट मिल्क पाउडर होता है, जिसे आमतौर पर वेगन डाइट वाले लोग खाने से परहेज करते हैं। शाकाहारी लोग इसका सेवन कर सकते हैं पर वेगन डाइट का पालन करने वालों को इससे बचाव करना चाहिए।
---------------
स्रोत और संदर्भ
Things to Avoid as a Vegan
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।