फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस सर्दी सूखी खांसी को कहें बाय बाय

Sun, 20 Oct 2019 10:11 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 20 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
these home remedies is helpful in dry cough

मौसम का मिजाज बदलते ही खांसी-जुकाम, गले में खराश, बुखार होना शुरू हो जाता है। अधिकतर लोगों में खांसी की समस्या पाई जाती है। खांसी के भी दो प्रकार की होती है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि कफ वाली खांसी जल्दी ठीक हो जाती है लेकिन सूखी खांसी पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेती है। सूखी खांसी में खांस-खांसकर सीने में दर्द और जलन होने लगती है।



अगर आप भी सर्दी के मौसम में सूखी खांसी से परेशान रहते हैं और तरह-तरह की दवाइयों के सेवन के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है तो इस कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर देखिए। यह आपकी सूखी खांसी को जल्दी दूर कर देंगे और यह घरेलू नुस्खे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में। 

these home remedies is helpful in dry cough
तुलसी 

तुलसी के पत्ते के अनगिनत फायदे होते हैं। तुलसी का पत्ता सूखी खांसी को चुटकी में दूर कर सकता है। आप तुलसी के पत्ते को उबलाकर उसमें चीनी डालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप बिना चीनी के भी रात को सोने से पहले भी पी सकते हैं। इसके सेवन से आपको सूखी खांसी के अतिरिक्त कई नए लाभ भी मिलेंगे। 

these home remedies is helpful in dry cough
अदरक 

अदरक भी सूखी खांसी को कम करने में मददगार है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में भी चाय में अदरक डालकर पीने से काफी राहत मिलती है। सूखी खांसी में अदरक का सेवन करने से कफ और खांसी कम होने लगती है। अदरक को कूट कर एक कप पानी में डालकर उबालकर रख लें। इसे पानी को आप दिन में थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these home remedies is helpful in dry cough
- फोटो : social media
सेब का सिरका 

सेब का सिरका भी सूखी खांसी को कम करता है। सेब के सिरके के सेवन से पाचन प्रक्रिया भी दुरुस्त रहती है। अगर सूखी खांसी की समस्या को दूर करना है तो दो चम्मच सेब के सिरके को गर्म पानी में मिला दें। आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। इसे दिन में दो से तीन बार पी लें। 

विज्ञापन
these home remedies is helpful in dry cough
शहद 
शहद भी सूखी खांसी को कम करने का एक अच्छा विकल्प  है। शहद का सेवन सूखी खांसी के दौरान लार उत्पन्न करने वाली ग्रंथियों को सक्रिय करता है , जिससे वायु में चिकनाहट आने लगती है। इसी कारण ही खांसी कम होनी शुरू हो जाती है। एक चम्मच शहद में अनार और अदरक का रस मिलाकर पीने से दो से तीन दिन में खांसी कम होने लगेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed