फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्वचा को अंदर से रखना है स्वस्थ और बनाना है खूबसूरत, तो इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 30 Sep 2020 01:02 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Sep 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
These good habits make your skin healthy how to increase your inner beauty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आजकल बाजार में हर तरह के सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन इन प्रसाधनों के उपयोग से कभी-कभी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान भी हो जाता है। आकर्षक दिखने के लिए कई तरह के मेकअप का सहारा लिया जाता है, यह मेकअप आपको कुछ देर के लिए तो आकर्षक दिखा सकता है, लेकिन असली खूबसूरती तो तभी उभर कर आती है जब आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ होती है। ज्यादा मेकअप का उपयोग हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचाता है, जिसके कारण असमय ही चेहरे पर झुर्रियां आदि दिखाई देने लगती हैं। इसलिए त्वचा को अंदर से खिला-खिला और जवां बनाने के लिए खाना-पान का ख्याल रखना आवश्यक होता है, जिससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रुप से निखरेगी और आपको किसी तरह के मेकअप की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

These good habits make your skin healthy how to increase your inner beauty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पिएं खूब सारा पानी

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए पानी बहुत आवश्यक होता है, इसलिए एक दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। ये आपकी त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है। पानी की कमी के कारण त्वचा रुखी और बेजान नजर आने लगती है। सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ये हमारी तव्चा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

These good habits make your skin healthy how to increase your inner beauty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हरी सब्जियों और फलों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

खान-पान की खराब आदतों की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसके कारण कम उम्र में ही चेहरे का आकर्षण खोने लगता है और आप अपनी उम्र से ज्यादा की लग सकती हैं। इसलिए खाने में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए मौसमी फल और हरी सब्जियों को अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होती हैं, जिससे आपके चेहरे पर लालिमा बनी रहती है। आपका चेहरा जवां और खिला-खिला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These good habits make your skin healthy how to increase your inner beauty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लें भरपूर नींद

अच्छी त्वचा के लिए भरपूर नींद लेना भी आवश्यक होता है। सही से नींद न लेने के कारण आंखों के नीचे घेरे, लालिमा आदि की शिकायत होने लगती है। इसलिए 7 से 8 घंटों की भरपूर नींद लें। सुबह उठकर आपको अपने चेहरे पर एक अलग ताजगी नजर आएगी। आपका चेहरा बिना मेकअप के ही नैचुरली ग्लो करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed