फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना जिम गए सात दिन में कम होगा वजन, करें ये उपाय

Wed, 30 Sep 2020 12:42 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Sep 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Quick weight loss tips how to lose weighty in seven days obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या परेशान हैं। अब तो कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। खराब जीवनशैली वजन बढ़ने की मुख्य वजह है। मोटापा बढ़ने से हमारा शरीर तो बेडौल नजर आता ही है, साथ ही ज्यादा वजन कई बीमारियों की वजह भी बनता है। इसलिए लोग वजन कम करने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। कुछ लोग तो वजन कम करने के लिए दवाइयां भी लेते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जब हम ज्यादा कैलोरी लेते हैं और उसको हमारा शरीर खर्च नहीं कर पाता है तब वजन तेजी से बढ़ता है। हालांकि कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं।

Quick weight loss tips how to lose weighty in seven days obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और तमाम कोशिश करने के बाद भी अपने वजन के कम नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपनी खान-पान की आदतों में बदलाव करना होगा। तली हुई चीजों के बजाए ग्रिल्ड चीजों को खाएं। अपनी खाने के समय को सही रखें। वक्त पर खाना खाएं, सही समय पर खाना न खाने से भी वजन बढ़ता है।

Quick weight loss tips how to lose weighty in seven days obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन चीजों को कहें ना

आपको ये देखना होगा की आप कितनी कैलोरी लेते हैं। कैलोरी का मतलब लोग केवल तली हुई चीजों से निकालते हैं, लेकिन ज्यादा कैलोरी कई तरह के खाने से हमें मिलती है। इसलिए अपने खाने में ज्यादा शुगर और फैट वाली चीजों को कम कर दें। केक, पेस्ट्री, आलू के चिप्स, ज्यादा नमक का खाना, कोल्ड ड्रिंक और शुगरयुक्त चीजों में बहुत ज्यादा कैलोरी पाई जाती है। इसलिए इन चीजों को खाना बंद कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Quick weight loss tips how to lose weighty in seven days obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिम जाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है, लेकिन आप इसकी जगह पैदल चलने की आदत डालें। रोजाना 10,000 कदम चलने से आप बिना जिम जाए ही तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं। लेकिन एक सप्ताह में आप नियमित रुप से कितना चलते हैं, ये इस बात पर निर्भर करता है। इसलिए तेज चलने की आदत डालें। इससे एक तरह से आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है।  इसलिए प्रतिदिन नियमित रुप से तेजी से चलें। एक हफ्ते में आपको इसका असर दिखने लगेगा। एक साथ तो आप इतना चल नहीं सकते हैं, इसके लिए आप ऑफिस और घर में लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का उपयोग करें। गाड़ी को दूर पार्क करें, जिससे आप वहां तक पैदल चल कर जा सकें। समय हो तो सुबह शाम टहलने जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed