{"_id":"5df756ce8ebc3e87af44174c","slug":"these-five-things-you-should-do-every-morning-when-you-wake-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुबह उठकर कर लिए ये 5 काम तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार और हर समस्या हो जाएगी छू मंतर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सुबह उठकर कर लिए ये 5 काम तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार और हर समस्या हो जाएगी छू मंतर
Mon, 16 Dec 2019 03:45 PM IST
सारंग उपाध्याय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: सारंग उपाध्याय
Updated Mon, 16 Dec 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
हर सफल व्यक्ति की सुबह खास होती है।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह उठकर हर व्यक्ति की अपनी दिनचर्या होती है। कोई सुबह ऑफिस भागता है तो कोई जिम की ओर। लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जो सुबह उठकर हर व्यक्ति को कर लेना चाहिए। ये ऐसी छोटी-छोटी चीजें हैं जिसे करने के बाद आपके जीवन में बदलाव आएगा। आइए जानते हैं कौन से हैं ऐसे 5 काम जो हर व्यक्ति को सुबह उठकर सबसे पहले करना चाहिए।
खाली पेट पानी पीना कई बीमारियों से बचाता है।
- फोटो : फाइल फोटो
सुबह उठकर सबसे पहले किसी भी व्यक्ति को गुनगुना पानी पीना चाहिए। पानी पीने की इस आदत को आप अपने जीवन में उतार लें और अपने छोटे लोगों को भी इसे करने के लिए कहें। सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट संबंधी आधी बीमारियां दूर हो जाती है। ताजगी बनी रहती है। यदि पेट ठीक तो आधी तंदुरुस्ती अपने आप आती है।
बादाम दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखता है।
- फोटो : फाइल फोटो
खाली पेट पानी पीने के बाद आप रात के भिगोए हुए बादाम खाने का नियम बांधिए। बादाम के साथ अखरोट भी। ध्यान रखें केवल दो बादाम और एक खरोट का टुकड़ा। धीरे-धीरे इसकी मात्रा आपके शरीर में विटामिंस की मात्रा बढ़ाएगी और शरीर को मजबूती भी प्रदान करेगी। बादाम और अखरोट आपके मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सरसाइज लाइफ का हिस्सा बना लें।
- फोटो : फाइल फोटो
तीसरा काम आपके लिए है कि आप एक्सरसाइज करें। यदि जिम जाने, योग करने का या फिर पार्क में जॉगिंग करने का समय नहीं है तो घर पर ही एक कमरे में बॉडी को स्ट्रेच करें। सूर्य नमस्कार ऐसी चीज है जो आप अपने घर पर ही कर सकते हैं। ध्यान रखें मरते दम तक एक्सरसाइज की आदत डालें। यह आपके लिए रामबाण औषधि की तरह काम करेगी। आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। चुस्त रहेंगे और तनाव आदि की सारी चीजें दूर हो जाएगी। विपरित परिस्थितियों से लड़ने की ताकत भी आएगी।
विज्ञापन
ध्यान से मानसिक विकार दूर रहते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
चौथा काम है एक्सरसाइज के साथ ध्यान करने का। भले ही आपको योग करने का टाइम नहीं मिलता हो लेकिन ध्यान यानी की मेडिटेशन करने आदत आपको हमेशा मानसिक रूप से फिट रखेगी। इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। मानसिक रूप से सक्षम व्यक्ति ही जीवन में हर बाधा को पार कर आगे बढ़ जाता है।