जब भी मौसम परिवर्तित होता है, तब व्यक्ति के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों तापमान में हुए बदलाव की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई है, जिसके कारण कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके होने का खतरा बना हुआ है। वैसे तो घर के बच्चों और बुजुर्गों को इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बना होता है, लेकिन सर्दियों में घर का कोई भी सदस्य बीमार पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जो सर्दियों में लोगों को अपना शिकार बनाती है, और साथ ही जानते हैं इनसे बचने के क्या उपाय हैं।
सर्दियों में हो सकती हैं ये पांच गंभीर बीमारियां, जानिए इनसे बचने के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा जो चीज लोगों को परेशान करती है, वो है खांसी-जुकाम। आप ज्यादातर लोगों को इस मौसम में ये बीमारी होते हुए देख सकते हैं। साथ ही इन लोगों के गले में खराश भी होती है, जिससे इन्हें काफी तकलीफ होती है। लेकिन अगर आपको खांसी-जुकाम की समस्या है तो फिर आपको सबसे पहले ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे, ठंडा पानी, फ्रिज में रखी सब्जियां आदि।
इसके अलावा आपको गर्म कपड़े पहनने चाहिए और गर्म चीजों जैसे, सूप, काढ़ा आदि का सेवन करना चाहिए। वहीं, गले की खराश को दूर करने के लिए आप नमक के पानी के गरारे कर सकते हैं। इस मौसम में लोगों को कोहरे और ठंड बढ़ने की वजह से सांस लेने में कई दिक्कतें होती हैं। ऐसे में अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे लोगों को अपने पास हमेशा ही इनहेलर रखना चाहिए।
साथ ही सर्दियों में ज्यादातर लोगों को रक्तचाप बढ़ने की समस्या भी होने लगती है। वहीं, जब ब्लड प्रेशर ज्यादा होता है तो फिर हृदय संबंधी तकलीफें बढ़ सकती हैं। ऐसे में इनसे निजात पाने के लिए व्यायाम, पूरा और सही भोजन और अपने उपचार पर ध्यान देना चाहिए। कई बार हमारे शरीर में पुरानी चोट लगी होती है जिसका दर्द हमें सर्दियों में सबसे ज्यादा होता है या फिर घर में मौजूद बुजुर्गों को अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है, और ये सर्दी के मौसम में काफी दिक्कत करती है।
ऐसे में धतूरे के पत्तों पर तेल लगाकर पहले इसे गर्म कर लें और फिर इसे दर्द वाली जगह पर बांध दें, जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा सरसों के तेल में कुछ लहसुन की कली डालकर पका लें और फिर ठंडा होने पर इससे दर्द वाली जगह पर मालिश करें। इससे भी दर्द में आराम मिलता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।