{"_id":"5d5e3d8f8ebc3e6c8f652c62","slug":"these-body-symptoms-prove-that-your-kidney-going-to-be-fail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर में दिख रहे हैं ऐसे लक्षण तो समझ लें आपकी किडनी हो रही है खराब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
शरीर में दिख रहे हैं ऐसे लक्षण तो समझ लें आपकी किडनी हो रही है खराब
Thu, 22 Aug 2019 01:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
इंसान के शरीर में किडनी यानि गुर्दों का बहुत ही अहम रोल होता है। किडनी ही शरीर में खून को साफ करके उसमें से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन आजकल लोगों की गलत जीवनशैली और आदतों की वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ने लगा है। अल्कोहल का बहुत ज्यादा सेवन इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। लेकिन जैसे शरीर के बाकी अंगों में खराबी होने पर असर दिखने लगता है। उसी तरह किडनी खराब होने लगती है तो भी उसके लक्षण नजर आने लगते हैं। तो जानिए वो कौन से लक्षण हैं जिन पर सही समय पर ध्यान दिया जाए तो किडनी को खराब होने से बचाया जा सकता है।
Trending Videos
पेशाब में खून आना
यह समस्या तो वैसे भी बहुत गंभीर है। अगर किसी को पेशाब करते समय खून आए तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। तुरंत ही किसी डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बार-बार या कम पेशाब आना
किडनी में खराबी होने पर सबसे ज्यादा समस्या पेशाब से जुड़ी होती है। अगर किसी को बार-बार या फिर कम पेशाब हो रही है तो ये लक्षण हैं कि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक शरीर का वजन बढना
वैसे तो कभी-कभी थायरॉयड की समस्या होने पर भी अचानक वजन बढ़ने लगता है लेकिन अगर आपको यह समस्या नहीं है और फिर भी शरीर में सूजन हो रही हैं या वजन बढ़ रहा है तो ये संकेत हैं कि आपकी किडनी कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
सांस लेने में दिक्कत
किडनी खराब होने से शरीर का दूषित पानी पूरे तरीके से बाहर नहीं निकल पाता है और ये फेफड़ों में भरना शुरु हो जाता है। जिससे फेफड़ों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।