प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
एक हेल्दी खानपान हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, ताकि हम बीमारियों से दूर रह सके। वहीं, लोग खाने के साथ सलाद का भी काफी सेवन करते हैं। वैसे तो सलाद लोगों के खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन हम इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं कर सकते हैं कि सलाद हमारी सेहत को काफी ज्यादा फायदे पहुंचाने का काम भी करता है। अमूमन हम सलाद में टमाटर, प्याज, चुकंदर और खीरा खाते हैं और ये सभी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सलाद खाना पसंद नहीं होता या वो इसका बिल्कुल कम सेवन करते हैं। तो हम ऐसे लोगों को ये बताते चलें कि सलाद और खासतौर पर खीरा खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं खीरे के बारे में कि ये हमारे शरीर को किन बीमारियों में फायदा देने का काम करता है।
2 of 5
खीरा खाने के फायदे
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज में लाभकारी
- खीरा खाने से ये डायबिटीज वाले मरीजों के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। दरअसल, खीरा शुगर मरीज के रक्त में मौजूद शर्करा को सोखता तो है ही, साथ ही ये शर्करा के पाचन को भी धीमा करने में मदद करता है।
3 of 5
खीरा खाने के फायदे
- फोटो : iStock
जोड़ों के दर्द में लाभकारी
- अमूमन देखा जाता है कि घर में बुजुर्ग ही नहीं बल्कि नौजवान भी जोड़ों के दर्द से परेशान होते हैं। ऐसे में खीरा आपकी मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि खीरे और गाजर के जूस को मिलाकर इसका रोजाना सेवन करना है। खीरे में मौजूद सीलिशिया आपको जोड़ों के दर्द में आराम देने का काम करता है।
4 of 5
खीरा खाने के फायदे
- फोटो : iStock
इम्यूनिटी बूस्ट करने में होती है मदद
- कोरोना वायरस ने ये बता दिया कि इम्यूनिटी को मजबूत करना कितना जरूरी है, ताकि आप कोरोना ही नहीं बल्कि बाकी गंभीर बीमारियों से भी बचे रहें। ऐसे में आप अपने आहार में खीरे को सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
5 of 5
खीरा खाने के फायदे
- फोटो : iStock
स्किन और बालों की समस्या में लाभदायक
- हम कई बार स्किन और बालों की समस्या से परेशान होते हैं, जिसमें आपको खीरा आराम पहुंचा सकता है। आपको करना ये है कि खीरे के जूस को पालक और गाजर के जूस के साथ मिलाकर इसका सेवन करना है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।