फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liver Problem: लिवर की बीमारियों में आंखों-त्वचा पर भी देखे जाते हैं ऐसे लक्षण, इनपर गंभीरता से दें ध्यान

Sat, 30 Mar 2024 07:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 30 Mar 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Symptoms Of Liver Disease Jaundice and Itchy Skin Due To Liver Disease
लिवर की समस्याओं का संकेत - फोटो : pexel

समय के साथ जिन अंगों से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है, लिवर उनमें से एक है। भोजन के पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण से लेकर शरीर के कार्यों के लिए आवश्यक हार्मोन्स के उत्पादन में लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहीं आप भी लिवर की समस्याओं के शिकार तो नही हैं?



डॉक्टर कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को लिवर की सेहत ठीक रखने पर ध्यान देना जरूरी है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इस अंग की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। 

इस साल की शुरुआत में शिकागो में एंडोक्राइन सोसाइटी की एक बैठक में प्रस्तुत शोध में चेतावनी दी गई थी कि हर तीन में से एक वयस्क को लिवर से संबंधित विकार हो सकता है, जिससे उनमें हृदय रोग, कैंसर या टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लिवर के कई लक्षण पाचन से इतर शरीर में कई और भी प्रकार की समस्याओं के रूप में भी दिख सकते हैं, जिसपर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक हो जाता है।

Symptoms Of Liver Disease Jaundice and Itchy Skin Due To Liver Disease
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : istock

लिवर की बीमारियों के संकेत

डॉक्टर कहते हैं, लिवर की बीमारियों में हमेशा लक्षण दिखें ऐसा जरूरी नहीं है, कई लोगों में इसके लक्षण तब तक नहीं दिखते हैं जब तक लिवर को गंभीर क्षति न हो चुकी हो। पाचन से संबंधित विकारों का लंबे समय तक बने रहना इस अंग की समस्या का संकेतक माना जाता है। पर चेहरे, हाथों और त्वचा में होने वाली कई तरह की दिक्कतों के आधार पर भी लिवर रोगों का पता लगाया जा सकता है।

Symptoms Of Liver Disease Jaundice and Itchy Skin Due To Liver Disease
लिवर की समस्या - फोटो : iStock

थकान-शरीर में दर्द बने रहना

अगर आपको अक्सर थकान की समस्या बनी रहती है और समय के साथ यह बढ़ती जाती है तो ये लिवर की बीमारी का एक संकेत हो सकता है। विशेष रूप से जैसे-जैसे दिन ढलता है, लिवर की समस्या वाले लोगों को हड्डियों में दर्द और सहनशक्ति में कमी महसूस होने लगती है। इसका मुख्य कारण विषाक्त पदार्थों का शरीर से बाहर न निकलना है। लिवर की समस्या के कारण शरीर से अपशिष्ट ठीक तरीके से बाहर नहीं निकल पाते हैं जिसके कारण आपको इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Symptoms Of Liver Disease Jaundice and Itchy Skin Due To Liver Disease
पीलिया की समस्या - फोटो : iStock

पीलिया की समस्या

लिवर की बीमारियों के कुछ लक्षण आपकी त्वचा और आंखों पर भी नजर आ सकते हैं। लिवर की बीमारी के शिकार लोगों में पीलिया रोग का खतरा रहता है इसके कारण ऐसे लोगों को त्वचा-आंखों में पीलापन बने रहने, नसें दिखने, चेहरे पर लाल-मवाद से भरे दाने होने और मोम के नुमा त्वचा के निकलने की समस्या भी हो सकती है। त्वचा की इन दिक्कतों के साथ आपको पाचन में भी समस्या रहती है तो समय रहते उपचार के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें। 

विज्ञापन
Symptoms Of Liver Disease Jaundice and Itchy Skin Due To Liver Disease
त्वचा की समस्याएं - फोटो : iStock

त्वचा में खुजली की दिक्कत

लिवर की समस्याओं के कारण अक्सर त्वचा में अत्यधिक खुजली भी होने की समस्या देखी जाती है। शरीर में पित्त जमा होने के कारण ऐसी समस्याएं होती हैं। यह बेहद कष्टप्रद भी हो सकती है, जिससे अक्सर नींद की दिक्कतों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा लिवर की समस्याओं के कारण शरीर से विषाक्त पदार्थों के ठीक तरीके से न निकल पाने की स्थिति में भी त्वचा में इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed