फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपको भी दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण तो हो जाइए सावधान, विटामिन-डी की है कमी

Thu, 10 Jun 2021 03:53 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 10 Jun 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
symptoms of lack of vitamin d in hindi
70 से 90 प्रतिशत लोगों को विटामिन-डी की कमी होती है - फोटो : Social media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

शरीर में विटामिन-डी की कमी होना अच्छी बात नहीं है क्योंकि इसकी कमी होने से शरीर में कई तरह की नई समस्याएं हो सकती हैं जबकि भारत में लगभग 70 से 90 प्रतिशत लोगों को विटामिन-डी की कमी होती है। इसके पीछे मुख्य कारण है कि हमें इस तरह का आहार नहीं मिल पाता है जिससे कि हमारे शरीर को विटामिन-डी मिल सके। विटामिन-डी की पूर्ति के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में संतरे का जूस, दूध, दही जैसी चीजों का सेवन आवश्यक है। उसके अलावा धूप में घूमना भी आपके लिए बहुत जरूरी है लेकिन बहुत से लोगों के साथ समस्या यह रहती है कि वे पता ही नहीं लगा पाते हैं कि उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी है इसलिए अगली स्लाइड्स में बताए गए लक्षणों पर विशेष करके ध्यान दें ताकि शरीर में हो रही विटामिन-डी के बारे में आप पता लगा सकें। 

symptoms of lack of vitamin d in hindi
बाल और भी झड़ते ही जाते हैं - फोटो : Social media

बालों का गिरना
यदि आपको बालों से संबंधित कोई समस्या हो रही है जैसे बालों का झड़ना, रूसी होना तो इसके पीछे हर बार एक ही कारण नहीं होता है कि तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से ऐसा हो गया है। विटामिन-डी की कमी होने पर भी बाल कमजोर हो जाते हैं। विटामिन-डी, वो पोषक तत्व हैं जो कि हमारे हेयर फॉलिसकल्स को बढ़ने में सहायता करते हैं। समय रहते यदि विटामिन-डी की कमी के बारे में पता नहीं चलता है तो बाल और भी झड़ते ही जाते हैं। 

symptoms of lack of vitamin d in hindi
शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने की कोशिश करें - फोटो : iStock

अवसाद
कई लोगों को हर समय अवसाद महसूस होता है। उनका मूड ठीक नहीं हो पाता है तो इसके पीछ विटामिन-डी की कमी भी एक मुख्य कारण हो सकती है। यही वजह है कि तनाव होने पर मनोचिकित्सक मरीजों को धूप में घूमने की भी सलाह देते हैं ताकि जल्द से जल्द उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी हो सके इसलिए यदि आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने की कोशिश करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of lack of vitamin d in hindi
कैल्शियम का अवशोषण भी ठीक से नहीं हो सकेगा - फोटो : सोशल मीडिया

पीठ और हडि्डयों में दर्द
विटामिन डी यदि शरीर में पर्याप्त मात्रा में नहीं है तो कैल्शियम का अवशोषण भी ठीक से नहीं हो सकेगा। यदि आपको पीठ और हडि्डयों में दर्द होता रहता है तो ये विटामिन- डी की कमी का संकेत है। इसकी कमी होने पर ही शरीर में लंबे समय के लिए इस तरह का दर्द होता रहता है। यदि विटामिन-डी नहीं है शरीर में तो फिर कैल्शियम का भी कोई अर्थ नहीं है। 

विज्ञापन
symptoms of lack of vitamin d in hindi
खून की जांच जरूर करवाना - फोटो : iStock

हर वक्त थकान लगना
यदि रात में ठीक से नींद होने के बावजूद भी पूरे समय आपका शरीर अलसाया रहता है और आपको थकान महसूस होती है तो इसके पीछे कारण है विटामिन-डी की कमी। ऐसा होने पर आपको समय रहते अपने खून की जांच जरूर करवाना चाहिए ताकि आपको पता लग सके कि आपके शरीर को विटामिन-डी की कितनी आवश्यकता है। ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे आपके शरीर को विटामिन-डी मिल सके। 

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed