फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज, जानिए अर्थराइटिस के लक्षण और उपाय

Thu, 02 Apr 2020 08:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 02 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
symptoms of arthritis home remedies in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अर्थराइटिस हड्डियों के जोड़ों में होने वाली एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के वजह से जोड़ों में काफी दर्द होने लगता है। अर्थराइटिस आज के समय में एक आम बात हो गई है। हालांकि इस समस्या में लोग अक्सर घरेलू इलाजों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अर्थराइटिस के लक्षण का पता लगाना तो सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको अर्थराइटिस के लक्षण और इससे छुटकारा पाने के उपाय में बताने जा रहे हैं...

symptoms of arthritis home remedies in hindi

अर्थराइटिस के लक्षण 

  • अर्थराइटिस की समस्या होने पर लगातार जोड़ों में दर्द रहता है।
  • जोड़ों के आसपास सूजन भी रहता है।
  • हाथ-पैर के मूवमेंट करते तेज दर्द होता है।
  • जोड़ों में काफी भारीपन रहता है।
symptoms of arthritis home remedies in hindi

अर्थराइटिस का घरेलू इलाज 

रोजमेरी
अगर आप अर्थराइटिस की समस्या से ग्रसित हैं तो घबराने की ज्यादा जरूरत नहीं है। इस समस्या में रोजमेरी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। कई आयुर्वेदिक दवाइयों में भी रोजमेरी का इस्तेमाल किया जाता है। रोजमेरी की मदद से आप अपने जोडो़ं का दर्द भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बहुत ही छोटा काम करना है। एक कप पानी में रोजमेरी के पत्ते डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस पानी का सेवन चाय की तरह सेवन करें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द ही आराम मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of arthritis home remedies in hindi
बथुआ

बथुआ
अर्थराइटिस की समस्या में बथुआ भी काफी कारगर माना जाता है। यह एक साग के रूप में होता है, जिसका सेवन सब्जी के रूप में किया जाता है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगा। अगर आप रोजाना 15 ग्राम बथुआ के पत्तों का रस का सेवन करेंगे तो अर्थराइटिस की समस्या में आपको कई हद तक राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
symptoms of arthritis home remedies in hindi
alovera

एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल तो वैसे ज्यादातर त्वचा के लिए किया जाता है लेकिन आप अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दर्द वाली जगह पर यदि आप रोजाना एलोवेरा जेल से मालिश करेंगे तो आपको कुछ ही दिन में दर्द से राहत मिलने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed