फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए गर्मियों में क्यों होता है हीटस्ट्रोक, इसके लक्षण और बचने के उपाय

Mon, 22 Mar 2021 04:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 22 Mar 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
symptoms and precautions of sun stroke in hindi
हीटस्ट्रोक ऐसी बीमारी बिल्कुल भी नहीं है जिसे हल्के में लिया जाए - फोटो : Pixabay

गर्मी के मौसम में अधिकांश लोग हीटस्ट्रोक की समस्या से जूझते हैं। हीटस्ट्रोक को लू भी कहा जाता है और यह गर्मियों के मौसम की बीमारी है। हीटस्ट्रोक ऐसी बीमारी बिल्कुल भी नहीं है जिसे हल्के में लिया जाए क्योंकि प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में इससे न जाने कितनी ही मौतें होती है। हीटस्ट्रोक का प्रभाव सभी पर अलग-अलग तरह से पड़ता है क्योंकि सभी की शारीरिक क्षमताएं और उम्र अलग होती है इसलिए बढ़ते तापमान में ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगली स्लाइड्स से डॉ अनिकेत दीक्षित, जनरल फिजिशियन, वेदांत हॉस्पिटल से जानिए सनस्ट्रोक के लक्षण और इससे बचने के उपाय। 

 

 

 

symptoms and precautions of sun stroke in hindi
शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर भी हीट स्ट्रोक हो सकता है - फोटो : Social media

क्यों होता है हीटस्ट्रोक?
जब शरीर का तापमान और वातावरण का तापमान बहुत अधिक होती है तो हीट स्ट्रोक होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर भी हीट स्ट्रोक हो सकता है क्योंकि ऐसा होने पर रक्तसंचार सही ढंग से नहीं हो पाता है। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उन्हें हीट स्ट्रोक बहुत जल्दी हो सकता है इसलिए शरीर का गर्मियों के दिनों में ख्याल रखना बहुत जरूरी है। 

symptoms and precautions of sun stroke in hindi
सिर में भारीपन और दर्द सा महसूस होना - फोटो : social media

हीट स्ट्रोक के लक्षण
हीट स्ट्रोक होने पर अचानक ही शरीर का तापमान बढ़ जाता है। सिर में भारीपन और दर्द सा महसूस होना, साथ ही दस्त, घबराहट, उल्टी भी हीट स्ट्रोक होने के लक्षण हैं। नाजुक त्वचा वाले लोगों के शरीर पर लाल दाने उठने लगते हैं। हीट स्ट्रोक होने पर शरीर में जकड़न का महसूस होना, बार-बार पेशाब आना भी बहुत सामान्य है। लक्षणों के दिखने पर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms and precautions of sun stroke in hindi
अचानक एसी चालू न करें - फोटो : सोशल मीडिया

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

तापमान का प्रबंधन करें
हमारे शरीर का तापमान और बाहर का तापमान अलग-अलग होता है। ऐसे में गलती से भी बहुत अधिक धूप में से लौटकर आने पर अचानक एसी चालू न करें या एसी से अचानक धूप में न जाएं। धूप से लौटकर या धूप में एकदम ठंडा पानी न पिएं। इस तरह की चीजें हमारे शरीर के तापमान को गड़बड़ा सकती हैं। 

विज्ञापन
symptoms and precautions of sun stroke in hindi
लस्सी, जूस, छाछ आदि का सेवन भी करते रहें - फोटो : pixabay

पानी की कमी न होने दें
गर्मियों में यदि शरीर में पानी की कमी हुई तो यह शरीर के तापमान पर प्रभाव डालेगी। जितना अधिक पानी पिएंगे तो शरीर से कितना ही पसीना बह जाए, शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। सही मात्रा में शरीर का तापमान रहे इसलिए पसीने का निकलना भी बहुत जरूरी है इसलिए पानी की कमी न होने दें। लस्सी, जूस, छाछ आदि का सेवन भी करते रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed