फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं ले पा रहें हैं पर्याप्त नींद तो बढ़ जाएगा फैट मेटाबॉलिज्म: शोध

Fri, 20 Sep 2019 12:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
study says lack of sleep one of the cause of fat metabolism
- फोटो : pixa

शरीर में मेटाबॉलिज्म का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसकी वजह से भोजन की मदद से शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन कई बार बढ़ती उम्र या फिर गलत दिनचर्या की वजह से मेटाबॉलिज्म सिस्टम बिगड़ जाता है और हमें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का पता चला है कि नींद की कमी की वजह से फैट मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। आइए जानें क्या कहता है शोध।


 
study says lack of sleep one of the cause of fat metabolism

नींद लेना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने के कारण शरीर की बहुत सी क्रियाएं गड़बड़ हो जाती है क्योंकि जब आप सो रहे होते हैं तो शरीर के बहुत से पार्ट अपना काम करते हैं जैसे हार्मोन्स का स्त्राव या फिर मांसपेशियों में हुई टूट-फूट का बनना। लेकिन अगर आप सहीं और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे बहुत सी बीमारियों के होने का डर बना रहता है।


 
study says lack of sleep one of the cause of fat metabolism

लिपिड रिसर्च के जर्नल में छपी पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की शोध के मुताबिक नींद में खलल की वजह से मेटाबॉलिज्म पर दुष्प्रभाव पड़ता है। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के अनुसार लंबे समय तक नींद में खलल से लोगों में मोटापा और मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
study says lack of sleep one of the cause of fat metabolism
- फोटो : pixa

पूरी नींद न लेने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है इसके लिए शोधकर्ता ने कुछ लोगों पर शोध करने के लिए उनकी चार रातों की नींद पर रोक लगाया और फिर उन्हें हाई कैलोरी युक्त भोजन दिया।



 
विज्ञापन
study says lack of sleep one of the cause of fat metabolism

शोधकर्ता के मुताबिक, 'यह बहुत स्वादिष्ट था। हमारे किसी भी प्रतिभागी को इसे खत्म करने में कोई परेशानी नहीं थी लेकिन कैलोरी के मामले में यह काफी ज्यादा था।' इसके बाद शोधकर्ताओं ने अध्ययन से रक्त के नमूने की तुलना की और पाया कि नींद में बाधा पोस्टप्रैनडियल लिपिड रिस्पॉन्स को प्रभावित करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed