{"_id":"5d5e4a388ebc3e6c3c6252b4","slug":"symptoms-in-foot-that-causes-of-bone-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैरों में हो सकती है बोन कैंसर की वजह, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पैरों में हो सकती है बोन कैंसर की वजह, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Thu, 22 Aug 2019 03:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
कैंसर आज के समय में सबसे ज्यादा भयावह बीमारी के रूप में उभरी है। जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। इसकी वजह भी है क्योंकि सही समय पर कैंसर का पता न चलने पर यह जानलेवा साबित हो जाता है। वैसे तो कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो जाता है। लेकिन बात जब बोन कैंसर की हो तो ये शरीर की एक हड्डी से शुरू होकर पूरे शरीर में फैल जाता है। लेकिन ज्यादातर देखा गया है कि सबसे पहले पैरों में इसके लक्षण नजर आते हैं। तो आइए जाने पैरों की वो कौन सी तकलीफ है जो बड़ी बीमारी का संकेत देती है।
Trending Videos
- फोटो : pixa
पैरों में फ्रैक्चर
बिना किसी बाहरी दबाव या चोट लगे ही पैरों की हड्डियों में फ्रैक्चर हो जाता है तो बहुत संभावना है कि ऐसा बोन कैंसर के कारण हो रहा है। क्योंकि कैंसर की कोशिकाएं हड्डियों के लचीलेपन को खत्म कर देती हैं। खासकर जहां पर जोड़ होते हैं। ये कोशिकाएं हड्डियों को कमजोर कर देती हैं, जिसकी वजह से फ्रैक्चर हो जाता है।
पैरों में दर्द
बोन कैंसर के लक्षण होने पर पैरो में बहुत ही दर्द होता है खासकर रात के समय। अगर ये दर्द खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो तुरंत ही किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों होता है बोन कैंसर
बोन कैंसर होने का कोई निश्चित कारण नहीं पता चला है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी के परिवार में पहले से ही कैंसर का इतिहास है तो उसके बोन कैंसर से पीड़ित होने की ज्यादा संभावना होती है। इसके अलावा अगर कभी रेडिएशन थेरेपी ली गई हो तो भी बोन कैंसर हो सकता है।