फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: कभी-कभार या कम मात्रा में भी पीते हैं शराब तो हो जाइए सावधान, अध्ययन में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Thu, 15 Aug 2024 07:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Aug 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
study says any level of drinking alcohol is unhealthy for the body raises cancer risk
शराब से होने वाली समस्याएं - फोटो : istock

शराब को कई प्रकार से संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता रहा है। लिवर की बीमारियों से लेकर कई प्रकार के कैंसर तक के लिए अध्ययनों में शराब के सेवन को प्रमुख कारण बताया जाता रहा है। हालांकि लोगों में एक आम धारणा रही है कि अगर आप कम मात्रा में या कभी-कभी शराब पीते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है। क्या वास्तव में ऐसा है? 



इसी से संबंधित एक हालिया अध्ययन ने वैज्ञानिकों ने कई मिथकों को तोड़ा है। शोधकर्ताओं ने कहा, शराब हर तरह से हमारी सेहत के लिए हानिकारक है, भले ही इसका कम मात्रा में ही क्यों न सेवन किया जाए।

शोधकर्ताओं ने कहा, शराब की थोड़ी भी मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक है। हल्की मात्रा में भी शराब पीना भी गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

study says any level of drinking alcohol is unhealthy for the body raises cancer risk
शराब के जोखिम कारक - फोटो : istock

शराब की कम मात्रा भी नुकसानदायक

इससे पहले के कई अध्ययनों और रिपोर्ट्स में कहा जाता रहा था कि थोड़ी मात्रा यानी पुरुषों के लिए प्रतिदिन 20 ग्राम और महिलाओं के लिए प्रतिदिन 10 ग्राम तक शराब का सेवन ज्यादा नुकसानदायक नहीं है। हालांकि इस अध्ययन की रिपोर्ट में कहा गया है कि कम मात्रा भी सुरक्षित नहीं है। शराब की कम मात्रा भी कैंसर जैसे रोगों का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है। 

ब्रिटेन में एक लाख से अधिक लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि ये कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

study says any level of drinking alcohol is unhealthy for the body raises cancer risk
शराब के संपूर्ण स्वास्थ्य पर नुकसान - फोटो : istock

अध्ययन में क्या पता चला?

12 वर्षों तक 60 और उससे अधिक आयु के 135,103 वयस्कों पर शराब के कारण होने वाली समस्याओं को लेकर शोध किया गया। यूनिवर्सिडाड ऑटोनोमा डी मैड्रिड में प्रोफेसर और शोध पत्र के मुख्य लेखक डॉ. रोसारियो ओर्टोला बताते हैं, कम शराब पीना भी सेहत को क्षति पहुंचाने के लिए काफी है। शराब पहली बूंद से ही कैंसर का जोखिम बढ़ाने लगता है। 

यहां गौर करने वाली बात है कि वर्तमान अमेरिकी आहार संबंधी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कम शराब पीना नुकसानदायक नहीं है। हालांकि ध्यान देने वाली बात ये भी है कि पिछले कुछ वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका में अत्यधिक शराब पीने से होने वाली मौतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
study says any level of drinking alcohol is unhealthy for the body raises cancer risk
शराब से दूरी बनाना जरूरी - फोटो : istock

हानिकारक है शराब का सेवन

शराब से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर पहले के कुछ अध्ययनों में भी लोगों को अलर्ट किया जाता रहा है। कैनेडियन सेंटर ऑन सब्सटेंस यूज एंड एडिक्शन ने एक गाइडलाइन जारी करके बताया कि कम मात्रा में शराब का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं है।

अध्ययन के मुताबिक कम शराब पीने वाले वृद्ध वयस्कों में मृत्यु का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। इससे सिर्फ लिवर ही नहीं, हृदय रोग, कैंसर और अन्य जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का भी जोखिम हो सकता है। 


--------------
स्रोत और संदर्भ
Older Adults Do Not Benefit From Moderate Drinking, Large Study Finds


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed