फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कामयाबी: कोरोना संक्रमितों में मौत के खतरे को कम कर सकती है यह दवा, अध्ययन में दावा

Sat, 24 Jul 2021 05:14 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 24 Jul 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
statins medicine could reduce the severity of covid-19, study says
कोरोना की दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। कई देशों में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं, यह आंकड़े स्वास्थ्य संगठनों की चिंता बढ़ाने वाले हैं। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर, दूसरी लहर से भी गंभीर हो सकती है, इसमें रोगियों के मृत्युदर बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।


इन सबके बीच हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा के बारे में बताया है जिससे अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों की मृत्युदर को 41 फीसदी तक कम करने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिस दवा का वैज्ञानिक जिक्र कर रहे हैं, उसे अब तक शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में बताया गया है कि अस्पताल में भर्ती कोरोना के रोगियों की जान बचाने में स्टैटिन दवाएं काफी कारगर साबित हो सकती हैं। स्टैटिन दवाओं को एचएमजी-सीओए रिडक्टेस इनहिबिटर के रूप में भी जाना जाता है। यह दवाएं अब तक ब्लड लिपिड को कम करने के लिए प्रयोग में लाई जाती रही हैं।
आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

statins medicine could reduce the severity of covid-19, study says
कोरोना की गंभीरता को कम कर सकती है यह दवा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना के गंभीर संक्रमण में फायदेमंद हो सकती है दवा
'प्लस वन' नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि स्टैटिन दवाएं, ज्ञात एंटी-इंफ्लामेटरी इफेक्ट और बाइंडिंग क्षमताओं के माध्यम सार्स-सीओवी-2 संक्रमण को रोक सकती हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि यह दवाएं संभावित रूप से वायरस की प्रगति और रोग की गंभीरता को रोकने में फायदेमंद हो सकती है।  जैसा कि स्टैटिन दवाएं, कोलेस्ट्रॉल बनाने वाली लिवर एंजाइम को अवरुद्ध करके रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होती हैं, इसी आधार पर इसे कोरोना के गंभीर मामलों में भी मददगार माना जा रहा है।

statins medicine could reduce the severity of covid-19, study says
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दी जाती रही है यह दवा - फोटो : Social media

एसीई2 रिसेप्टर को प्रभावित कर सकती हैं स्टैटिन दवाएं
अध्ययन के प्रमुख लेखक और यूसी सैन डिएगो हेल्थ में कार्डियोवास्कुलर इंटेंसिव केयर यूनिट के प्रोफेसर लोरी डेनियल कहते हैं, कोरोना महामारी की शुरुआत से ही उन दवाओं के उपयोग को लेकर शोध किए जा रहे हैं जो एसीई2 रिसेप्टर को प्रभावित करती हों, स्टैटिन भी उन्हीं में से एक है। इस अध्ययन के दौरान हमने जानने की कोशिश की, कि क्या यह दवाएं कोविड-19 के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकती हैं? इस संबंध में हमें अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
statins medicine could reduce the severity of covid-19, study says
कोरोना के कारण मौत को कम कर सकती है यह दवा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

कोमोरबिडिटी वाले रोगियों को मिल सकता है विशेष लाभ
अमेरिका के 104 अस्पतालों में भर्ती 10541 कोरोना रोगियों पर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों को स्टैटिन के उपयोग के अच्छे परिणाम देखने को मिले। प्रोफेसर लोरी डेनियल कहते हैं, अध्ययन के निष्कर्ष में हमने देखा कि इस दवा से उन रोगियों को ज्यादा लाभ मिल सकता है जो पहले से हृदय रोग या उच्च रक्तचाप से ग्रसित थे। शोधकर्ताओं की टीम के अनुसार, ऐसे रोगियों में स्टैटिन या हापरटेंशन की दवाओं को प्रयोग में लाकर कोविड-19 के कारण मृत्यु के जोखिम को 32 फीसदी तक कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
statins medicine could reduce the severity of covid-19, study says
अध्ययन में स्टैटिन दवा के देखे गए फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

क्या हैं शोध के निष्कर्ष?
अध्ययन के निष्कर्ष में प्रोफेसर डेनियल कहते हैं, किसी भी अवलोकन संबंधी अध्ययन की तरह, हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि स्टैटिन के उपयोग और कोविड-19 संक्रमण की गंभीरता में कमी के बीच हम जिन संबंधों का वर्णन कर रहे हैं, वे निश्चित रूप से सिर्फ स्टैटिन के कारण ही हैं। हालांकि यह जरूर कहा जा सकता है कि कोविड-19 मरीज में मृत्यु के जोखिम को काफी हद तक कम करने में इसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। इस बारे में फिलहाल और विस्तार से अध्ययन करने की आवश्यकता है।


-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Relation of prior statin and anti-hypertensive use to severity of disease among patients hospitalized with COVID-19

अस्वीकरण नोट: यह लेख 'प्लस वन' नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। कोविड में बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed