फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spring Season: मौसम में हो रहा है बदलाव, कहीं पड़ न जाएं बीमार? विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके

Wed, 21 Feb 2024 10:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Feb 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
spring season diseases risk dietary changes to stay healthy and fit
सर्दी जुकाम की समस्या - फोटो : Istock

देशभर में सर्दियों का मौसम अब खत्म होने की स्थिति में है, वसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। उतार-चढ़ाव वाला तापमान श्वसन वायरस को पनपने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है। यही कारण है कि इन दिनों लोगों में सर्दी, खांसी, अस्थमा, वायरल संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौसम में होने वाले बदलाव और इससे संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करते रहना जरूरी है।



मौसम में बदलाव के साथ, अपने आहार और लाइफस्टाल में भी कुछ परिर्तन करके आप बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। मौसमी खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना लाभकारी है, ये आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देकर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि स्वस्थ रखने के लिए इन दिनों आहार में किन चीजों को शामिल किया जाना चाहिए?

spring season diseases risk dietary changes to stay healthy and fit
सर्दी जुकाम की समस्याओं का खतरा - फोटो : istock

मौसम में बदलाव से बीमारियों का खतरा

सुहावने मौसम में इन दिनों आपको स्ट्रीट फूड खाने की इच्छा अधिक हो सकती है पर स्वस्थ रहना तो इन इच्छाओं में सुधार करना जरूरी है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आपको हरी सब्जियों, मौसमी फलों के सेवन के साथ शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखना, आहार में औषधीय गुणों से भरपूर मसालों को शामिल करना जरूरी है। कुछ सामान्य से बदलाव आपको स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं।

spring season diseases risk dietary changes to stay healthy and fit
विटामिन सी वाले आहार - फोटो : Istock

खट्टे मौसमी फलों का सेवन

आहार में खट्टे मौसमी फलों को शामिल करना शरीर के लिए विटामिन-सी की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है। इन फलों के खाने से आप मौसम में होने वाले परिवर्तन के दौरान भी स्वस्थ और रोग मुक्त रह सकते हैं। संतरे, नींबू और अंगूर हमारे लिए विटामिन-सी की आवश्यकताओं की पूर्ति करती है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक है। इनका सेवन शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
spring season diseases risk dietary changes to stay healthy and fit
सब्जियों से होने वाले लाभ - फोटो : Istock

पत्तेदार सब्जियां और साग

विटामिन्स, खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पालक, केल और स्विस चार्ड जैसी पत्तेदार साग, हरी सब्जियों को आहार में शामिल करना प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मददगार है। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि हरी पत्तेदार सब्जियां डाइटरी नाइट्रेट से भरपूर होती हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला एक कार्बनिक यौगिक है और प्रतिरक्षा प्रणाली को विनियमित करने में मदद करता है। पत्तेदार साग-सब्जियों के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।

विज्ञापन
spring season diseases risk dietary changes to stay healthy and fit
शरीर को रखें हाइड्रेट - फोटो : istock

हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी

आहार में पत्तेदार सब्जियां और साग के साथ खट्टे फलों को शामिल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। शरीर में पानी की भरपूर मात्रा सुनिश्चित करके आप प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं। डिहाइड्रेशन यानी कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण आपकी इम्युनिटी सिस्टम को गंभीर क्षति होने का खतरा हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed