आज के दौर में हमारा स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। कई तरीके की बीमारियां हैं जो पलक झपकते ही इंसान को अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में हमें अपने खानपान का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि खानपान में जरा भी लापरवाही हमें भारी पड़ सकती है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत रहना तो वैसे ही काफी जरूरी है क्योंकि इस कोरोना काल में अगर इस वायरस को मात देनी है तो इसका मजबूत होना बेहद जरूरी है। तो चलिए आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताते हैं, जो आपको फायदा दे सकता है।
इम्यूनिटी को करना हो मजबूत तो करें इस जूस का सेवन, मिल सकते हैं और भी कई फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें स्वस्थ रहने के लिए कहा जाता है कि फलों के जूस का सेवन करना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालक भी आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में काफी मदद कर सकता है। पालक में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, मैगनीज, मैग्नीशियम और आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए पालक का सेवन करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा भी दी जाती है।
पालक खाने के कई फायदे तो हैं, लेकिन पालक का सेवन करना हर कोई अच्छा नहीं मानता। ऐसे में आप इसका जूस बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ये पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है और साथ ही इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाले गुण भी पाए जाते हैं। पालक के इस जूस का सेवन रोजाना सुबह उठने के बाद किया जा सकता है, जिसके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
पालक का जूस हमारे इम्यून सिस्टम को तो मजबूत करता ही है, साथ ही ये हमें कई प्रकार के रोगों से भी बचाने में मदद करता है। इसका जूस तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं है और ये पलभर में तैयार भी हो जाता है यानी कम मेहनत के शरीर को दोगुने फायदे। जूस बनाने के लिए आपको पालक और पानी ही चाहिए। आपको करना ये है कि सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ कर लें और फिर उसे साफ पानी में कई बार धो लें।
इसके बाद पालक को काट लें और फिर जूसर में डालकर पीस लें। इस दौरान अगर पीसा हुआ पालक गाढ़ा होता है, तो इसमें पानी डालकर इसे हल्का जूस लायक कर लें। इसके बाद अगर आप चाहते हैं तो इसमें हल्का नमक मिला सकते हैं और नहीं तो ये बिना नमक के भी सेवन करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।