फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं डायबिटीज से जुड़े वो झूठ जो आपको लगते हैं सच

Sat, 15 Feb 2020 11:36 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 15 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Some common myths about Diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सबको अपनी चपेट में ले रही है। अनियमित जीवनशैली और खानपान की वजह से लोग सबसे ज्यादा डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज में खानपान का बेहद परहेज करना होता है, ऐसे में कई बार डायबिटीज को लेकर कुछ ऐसे झूठ भी बोले जाते हैं, जिनको लोग सच समझने लगते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये... 




 

Some common myths about Diabetes
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

अक्सर आपने सुना होगा कि डायबिटीज के मरीजों को मीठा नहीं खाना चाहिए। जबकि असल सच्चाई यह है कि डायबिटीज में हमेशा मरीज को संतुलित आहार लेना चाहिए। इसमें मीठा भी शामिल हो सकता है, लेकिन वो रिफाइंड शुगर (परिष्कृत चीनी) हो। आपने देखा भी होगा कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अलग  से शुगर आती है, जो कि परिष्कृत होती है। दरअसल डायबिटीज में मीठा खाने से ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है, ऐसे में हर चीज बेहद संतुलित मात्रा में लेनी जरूरी है।

 

Some common myths about Diabetes
डायबिटीज

अक्सर डायबिटीज को लेकर कहा जाता है कि यह  आनुवंशिक बीमारी है और इसी वजह से होती है। जबकि ऐसा नहीं है। डायबिटीज आनुवंशिक बीमारी है लेकिन अगर जीवनशैली और खानपान की अनियितता रहती है तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। तनाव की वजह से भी डायबिटीज की बीमारी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Some common myths about Diabetes
diabetes

अक्सर लोग सोचते हैं कि डायबिटीज में कोई भी फल खाया जा सकता है, जबकि यह सच नहीं है। डायबिटीज में ऐसे फल खाए जाते हैं जिनमें शुगर की मात्रा कम हो। फलों में प्राकृतिक तौर पर शर्करा मौजूद रहती है। ऐसे में कई फल ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देते हैं। इसलिए, डायबिटीज में ऐसे ही फल खाएं जो आपके रक्त शर्करा को न बढ़ाए।

विज्ञापन
Some common myths about Diabetes
diabetes

डायबिटीज को लेकर यह भी कहा जाता है कि मधुमेह सिर्फ मोटे लोगों को होता है जबकि यह सच नहीं है। डायबिटीज किसी को भी हो सकता है। यह  जीवनशैली से जुड़ी हुई बीमारी है और जिसकी जीवनशैली अनियमित होगी उसको डायबिटीज सबसे पहले अपनी चपेट में लेगा। डायबिटीज को लेकर यह भी कहा जाता है कि कार्बोहाइड्रेड वाला आहार न लें जबकि ऐसा नहीं है, आपको बस स्वस्थ कार्बोहाइड्रेड वाला आहार लेना होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed