फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: मच्छरों को पसंद आ रही है आपके साबुन की खुशबू, कहीं आपको ज्यादा मच्छर काटने की वजह ये तो नहीं?

Tue, 06 Jun 2023 02:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Soaps Fragrance Attracts Mosquitoes According To New Research detail In Hindi
मच्छर साबुन की खुशबू से होते हैं आकर्षित - फोटो : Pexels

देश में जुलाई-अगस्त में मानसून के दौरान मच्छर जनित रोगों का जोखिम काफी तेजी से बढ़ जाता है। यही कारण है कि इन महीनों में डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी अधिक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ मानसून में ही नहीं सभी मौसमों में मच्छरों से बचाव किया जाना बहुत आवश्यक हैं। मलेरिया जैसे रोगों का खतरा पूरे साल बना रहता है। मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखना और रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग सबसे सुरक्षित माना जाता है।



पर क्या आप जानते हैं कि कुछ कारणों से मच्छर आपको अधिक काट सकते हैं। कौन से ब्लड ग्रुप मच्छरों को अधिक आकर्षित करते हैं इसको लेकर किए गए अध्ययनों के बाद अब शोधकर्ताओं ने बताया कि आप नहाने के लिए जो साबुन इस्तेमाल करते हैं उसकी गंध भी मच्छरों को आकर्षित कर सकती है। यानी कुछ प्रकार प्रकार के साबुन की खुशबू के प्रति मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं।

आइए इस बारे में समझते हैं।

Soaps Fragrance Attracts Mosquitoes According To New Research detail In Hindi
आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर - फोटो : iStock

फूल-फलों की खुशबू मच्छरों को आती है पसंद

बॉडी सोप मच्छरों को कैसे आकर्षित करते हैं इसे समझने के लिए वर्जीनिया के शोधकर्ताओं ने चार लोकप्रिय साबुनों का परीक्षण किया। इनमें से तीन ब्रांड को संभावित रूप मच्छरों को अधिक आकर्षित करने वाला पाया गया है। लब्बोलुआब यह है कि मच्छर स्पष्ट रूप से फल और फूल की खुशब वाले सुगंधित साबुन को पसंद करते हैं जबकि जिन साबुन में नारियल की खुशबू आती है, उसे नापसंद।

अध्ययन में जानने की कोशिश की गई कि मच्छर साबुन की गंध को कितना पसंद करते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि साबुन किसी व्यक्ति के शरीर की प्राकृतिक गंध के साथ कैसे इंटरेक्ट करता है।

Soaps Fragrance Attracts Mosquitoes According To New Research detail In Hindi
साबुन की खुशबू को लेकर अध्ययन - फोटो : istock

शोध में क्या पता चला?

जर्नल आईसाइंस में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने यू.एस. में 53% लोगों के पसंदीदा ब्रांड वाले चार साबुनों पर शोध किया। यहां ये समझना जरूरी है कि किसी व्यक्ति के शरीर से आने वाली गंध का लगभग 60% हिस्सा उसके द्वारा उपयोग किए जाने वाले साबुन के कारण होता है, जबकि शेष 40% शरीर की प्राकृतिक गंध होती है। 

चार प्रतिभागियों ने अलग-अलग ब्रांड के साबुनों का इस्तेमाल किया, इसके बाद उनके शरीर से आने वाली गंध को उपकरणों के माध्यम से केंटेनर्स में एकत्रित किया गया। इसके बाद इसे अलग-अलग जार में बंद मच्छरों के बीच छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soaps Fragrance Attracts Mosquitoes According To New Research detail In Hindi
नारियल के तेल की सुगंध वाले साबुन से भागते हैं मच्छर - फोटो : istock

नारियल वाले साबुन हो सकते हैं मच्छर रोधी

शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन ब्रांड्स के साबुनों में फल या फूलों की सुगंध थी उस जार वाले मच्छर अधिक सक्रिय दिखे, उनका मूमेंट भी अधिक था। हालांकि जिस जार में नारियल के गंध को डाला गया था, उसमें मच्छरों ने अधिक प्रतिक्रिया नहीं दी, वे काफी शांत रहे। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि नारियल के तेल की सुगंध वाले साबुन का उपयोग मच्छर से बचाव के लिए भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Soaps Fragrance Attracts Mosquitoes According To New Research detail In Hindi
मच्छरों से करें बचाव - फोटो : istock
क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ताओं ने कहा, इससे पहले के अध्ययनों में भी इस बात पर जोर दिया जाता रहा है कि मच्छर हमारे शरीर से निकलने वाली खुशबू के प्रति आकर्षित होते हैं, इस शोध में यह जानने की कोशिश की गई है कि साबुन लगाने के बाद शरीर की किस प्रकार की गंध मच्छरों को अधिक पसंद आती है। मसलन अगर आप नारियल के तेल से बने साबुन को इस्तेमाल करते हैं तो सभवत: यह मच्छरों के काटने से आपको सुरक्षित रखने में भी सहायक हो सकती है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि हम और अधिक प्रतिभागियों और अन्य प्रकार के साबुनों के साथ-साथ डिओडोरेंट पर भी अध्ययन कर रहे हैं जिससे इस थ्योरी को और बेहतर तरीके से समझा जा सके।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Soap application alters mosquito-host interactions

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed