फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपको भी आते हैं खर्राटे तो न करें नजरअंदाज, तत्काल डॉक्टर से लें सलाह

Mon, 02 Sep 2019 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Sep 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
snore is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर

हमारी रहन-सहन, खानपान की गलत आदतें हममें हृदय रोग का खतरा बढ़ा रही हैं। इसका एक प्रमुख कारण खर्राटे यानी स्लीप एप्निया भी है। चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बताते हैं कि सोते वक्त सांस लेने के साथ जब तेज आवाज और वाइब्रेशन होती है तो उसे खर्राटे कहते हैं। खर्राटे सांस अंदर लेते समय आते हैं। नाक या मुंह किसी से भी खर्राटे की आवाज आ सकती है। इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।

snore is harmful for health
डॉ राजेंद्र प्रसाद - फोटो : amar ujala

कई बार खर्राटों की आवाज हल्की होती है और कई बार तेज। अगर खर्राटों का इलाज सही समय पर न हो तो स्लीप एप्निया हो सकता है। यह एक सामान्य विकार है, जिसमें नींद के दौरान सांस में एक या कई अवरोध होते हैं या सांसें उथली हो जाती हैं। यह लंबे समय तक चलता है, जिससे नींद में खलल पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि नींद सही प्रकार से न हो तो खर्राटे आ सकते हैं।

snore is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हो जाएं सावधान
दिन में ज्यादा नींद आना, सुबह सिर में दर्द होना, सोने के दौरान नाक से आवाज आना, हाई ब्लडप्रेशर, नींद में बेचैनी, रात के समय छाती में दर्द, रात में सोते समय दम घुटना या हांफना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
snore is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छोटी-छोटी कोशिशों से बचें परेशानी से
मोटापा कम करें, नशीली चीजों का सेवन न करें। नींद पूरी लें, धूम्रपान न करें, नाक से सांस लेने में कोई परेशानी हो या किसी तरह की रुकावट हो तो इलाज करवाएं, जितना जरूरी हो उतना व्यायाम अवश्य करें। नोजल स्ट्रिप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
snore is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये उपाय भी जरूरी हैं
मन को शांत रखें। रात को सोते समय मन को शांत व मस्तिष्क को बाहरी विचारों मुक्त रखें। शरीर में पानी की कमी से भी खर्राटे आते हैं, जब शरीर में पानी की कमी होती है तो नाक के रास्ते की नमी सूख जाती है। इस दौरान खर्राटे आने लगते हैं। करवट के बल सोने की कोशिश करें। खाने में नमक का सेेवन कम करें। शरीर को पूर्ण आराम दें। रात को भोजन की मात्रा कम रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed