फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाएं इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इनफर्टिलिटी का देते हैं संकेत

Tue, 20 Apr 2021 08:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 20 Apr 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
signs of infertility in women in hindi
इनके बारे में हमेशा दबे-दबे स्वर में ही बात की जाती है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr.Sonia Malik

डॉ सोनिया मलिक, प्रोग्राम डायरेक्टर, एचओडी,

नोवा साउथएंड फर्टिलिटी

डिग्री- डीजीओ, एमडी, एफआईसीओजी, एफआईएएमएस

अनुभव- 20 वर्ष

महिलाओं को हमेशा फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, हालांकि इनके बारे में हमेशा दबे-दबे स्वर में ही बात की जाती है। महिलाएं घर पर ही इस विषय में बात करने में सहज नहीं हो पाती हैं तो चिकित्सक से बात करना तो उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस मुद्दे को लेकर महिलाएं पहले के मुकाबले तो थोड़ा जागरूक हुई हैं लेकिन अभी भी इनफर्टिलिटी के सरल लक्षणों के बारे में महिलाओं में जानकारी का अभाव है इसलिए अगली स्लाइड्स से जानिए इनफर्टिलिटी के लक्षण। 

signs of infertility in women in hindi
महिलाओं में इनफर्टिलिटी के अलग-अलग कारण होते हैं - फोटो : Social media

किसी एक से जुड़ा मामला नहीं है इनफर्टिलिटी
इनफर्टिलिटी का अर्थ है लगातार और असुरक्षित यौन संबंध रखने के एक साल बाद भी गर्भधारण न कर पाना अर्थात अगर कोई महिला लंबी अवधि तक लगातार यौन संबंध बनाने के बावजूद गर्भवती होने में सक्षम नहीं है, तो इसे इनफर्टिलिटी माना जाता है। इनफर्टिलिटी दरअसल किसी एक पार्टनर या दोनों भागीदारों की समस्या हो सकती है और यह सिर्फ स्त्री या सिर्फ पुरुष से जुड़ा मामला नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं में इनफर्टिलिटी के अलग-अलग कारण होते हैं, जिन्हें जल्दी पहचानने से समस्या का निदान करने में मदद मिल सकती है और गर्भ धारण करने के लिए सहायक तरीके अपनाए जा सकते हैं। 

signs of infertility in women in hindi
हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कई लक्षण हैं जो महिलाएं अनुभव कर सकती हैं - फोटो : social media

हार्मोन में उतार-चढ़ाव
इनफर्टिलिटी के लक्षण के तौर पर महिलाओं को हार्मोन्स में बदलाव अनुभव होता है। हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कई लक्षण हैं जो महिलाएं अनुभव कर सकती हैं, जैसे, चेहरे पर असामान्य तौर पर बालों का बढ़ना, सेक्स के प्रति रुझान में कमी, त्वचा की समस्याएं आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
signs of infertility in women in hindi
अपनी फर्टिलिटी क्षमता की जांच करा लें - फोटो : Social media

मासिक धर्म का न होना या मासिक धर्म के दौरान तकलीफ/अधिक स्राव होना
ऐसे समय में हो सकता है कि तनाव के कारण मासिक धर्म आगे-पीछे होने लगे, लेकिन अगर यह स्थिति महीनों तक कायम रहती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आप अपनी फर्टिलिटी क्षमता की जांच करा लें। दूसरी ओर, यदि आप मासिक धर्म के दौरान भारी रक्त स्राव का अनुभव कर रहे हैं और यदि मासिक धर्म के कारण आप रूटीन की जिंदगी नहीं जी पा रहे हैं, तो यह एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। अनियमित मासिक धर्म के कारण होने वाले पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) की वजह से भी इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
signs of infertility in women in hindi
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम समस्या है - फोटो : social media

संभोग के दौरान दर्द
डिस्स्पेरुनिया एक ऐसी स्थिति है जब संभोग के दौरान लगातार दर्द होता है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम समस्या है और इसे इनफर्टिलिटी का एक अंतर्निहित संकेत माना जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed