फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है दूध का सेवन, बढ़ सकती हैं ऐसी दिक्कतें

Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
side effects of drinking milk, milk cause constipation and allergy
दूध पीने के नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए बचपन से ही आप दूध पीने के फायदों के बारे मे सुनते आ रहे होंगे। शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों से भरपूर दूध, मस्तिष्क और हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दूध के माध्यम से आप शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। दांतों और हड्डियों की सेहत को ठीक रखने के साथ दूध के सेवन को हृदय रोगों और डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। 


अब तक आप दूध पीने के फायदों के बारे में सुनते आ रहे हैं, पर क्या आप दूध पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं?  हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक मात्रा में दूध के सेवन से शरीर पर हानिकारक प्रभाव भी पड़ सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में दूध पीने से शरीर को होने वाले ऐसे ही कुछ नुकसान के बारे में जानते हैं।

side effects of drinking milk, milk cause constipation and allergy
नहीं पीना चाहिए ज्यादा दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

क्यों नहीं पीना चाहिए बहुत ज्यादा दूध?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक ही होता है। दूध के साथ भी ऐसा ही है। विशेषज्ञ दूध का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करने की सलाह देते हैं। खासकर उन बच्चों को, जिन्हें दूध में पाया जाने वाला कैसिइन प्रोटीन पचता नहीं है, क्योंकि इससे उनको अलग-अलग तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा बाजार में बिकने वाला मिलावटी दूध शरीर के लिए कई अन्य तरीकों से भी नुकसानदायक हो सकता है। 

side effects of drinking milk, milk cause constipation and allergy
हो सकती है मुंहासे की समस्या (सांकेतिक) - फोटो : getty images

अधिक दूध पीने से हो सकते हैं मुहांसे
साल 2016 में किए गए एक अध्ययन में पाया लो फैट या स्किम मिल्क का अधिक सेवन करने वाले लोगों में मुहांसे की समस्या अधिक पाई गई। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन मुंहासे की समस्या को बढ़ा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दूध में मौजूद कई तत्व शरीर के हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं, जो बाद में लोगों के लिए मुंहासे की समस्या का कारण बन सकती है। हालांकि इस बात की पुष्टि का लिए और अध्ययन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of drinking milk, milk cause constipation and allergy
दूध पीने से बढ़ सकती है त्वचा की दिक्कतें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

त्वचा की कई अन्य समस्याएं
कई अध्ययनों के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि डेयरी के कई उत्पाद त्वचा संबंधित कई सारी दिक्कतों को बढ़ावा दे सकते हैं। अध्ययनों में पाया गया कि जिन लोगों को पहले से ही रोसैसिया की दिक्कत है, डेयरी उत्पादों का अधिक मात्रा में सेवन ऐसे लोगों की समस्या को बढ़ा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि दूध का सेवन तभी तक लाभकारी है जब इसे संयमित मात्रा में प्रयोग में लाया जाए।

विज्ञापन
side effects of drinking milk, milk cause constipation and allergy
एलर्जी की दिक्कतों का बढ़ा सकते हैं डेयरी उत्पाद - फोटो : Social media
एलर्जी की समस्या
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 फीसदी बच्चों को दूध से एलर्जी हो सकती है। यह त्वचा में कई तरह की प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकती है। अधिक दूध के कारण बच्चों को पेट में दर्द, कब्ज, दस्त और अन्य गंभीर प्रतिक्रियाओं का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों के साथ वयस्कों को भी दूध से एलर्जी हो सकती है। यदि आपको भी दूध पीने के बाद इस तरह की एलर्जी होती है तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।


------------
स्रोत और संदर्भ: 
Pros and Cons of Drinking Cow’s Milk

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। किसी भी बीमारी में केले के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed