संबंध बनाने के दौरान महिला और उसके पार्टनर दोनों के लिए एक सुखद अनुभव होना चाहिए। लेकिन इस दौरान होने वाले दर्द को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। तुरंत अपने डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
संबंध बनाने के दौरान अगर दर्द का अहसास हो तो साथी से इस बारे में खुलकर बात करें। इससे आप संबंध बनाने की प्रक्रिया में बदलाव ला सकते हैं।
खानपान में गड़बड़ी होने से भी संबंध बनाने में तकलीफ का अहसास होता है। आहार में ऑक्सलेट्स की मात्रा ज्यादा होने से संवदेनशील यूरीन मार्ग में जलन पैदा हो जाती है। जिन महिलाओं को इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम (आईबीएस) की समस्या होती है उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। अजवाइन, कॉफी, सेम, पालक, मीठा आलू और स्ट्रॉबेरी में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। इनके सेवन से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
कामोत्तेजना में कमी का मतलब योनि में लुब्रिकेशन की कमी है, कई महिलाओं में पर्याप्त मात्रा में लुब्रिकेशन नहीं होता है। कई महिलाओं को गर्भनिरोधक गोली, मासिक हार्मोनल परिवर्तन, तनाव और चिंता के कारण भी इस समस्या से जूझना पड़ता है।
कई नया शैम्पू, शॉवर जेल, वाशिंग पाउडर का प्रयोग करने पर कई बार खुजली या जलन का अनुभव होता है। अपने जननांगों की नाजुक त्वचा में कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले सावधान रहें।