फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Study: क्या मृत व्यक्ति में दोबारा फूंकी जा सकती है जान? अमेरिकी वैज्ञानिकों के इस प्रयोग ने दुनिया को किया हैरान

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 May 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
scientists revived light-sensing neuron cells in dead people's eyes, all you need to know
क्या मरे हुए को दोबारा जीवित किया जा सकता है? - फोटो : istock

मृत्यु जीवन का अटल सत्य है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मृत्यु के पश्चात शरीर से आत्मा निकल जाती है और शरीर निष्क्रिय हो जाता है। मेडिकल साइंस भी यह मानता रहा है कि मृत्यु के पश्चात शरीर के अंग कार्य करना बंद कर देते हैं, सांस रुक जाती है, रक्त का प्रवाह शांत हो जाता है और कुछ घंटों के बाद स्वाभाविक रूप से शरीर का विघटन होने लगता है। सीधे शब्दों में समझें तो मत्यु के पश्चात शरीर पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाता है।



क्या मेडिकल साइंस में ऐसा कोई उपाय है, जिससे मृत शरीर में दोबारा से जान फूंकी जा सके या फिर मृत्यु के पश्चात शरीर के अंगों को दोबारा से सक्रिय बनाया जा सके? यह निश्चित ही असंभव प्रतीत होने वाली बात लगती है, हालांकि हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा हैरतअंगेज कर डाला है, जिसने पूरी दुनिया को चकित कर दिया है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने मौत की अपरिवर्तनीय प्रकृति में बदलाव करने का दावा किया है। एक प्रयोग के दौरान वैज्ञानिकों ने मृत व्यक्ति की आंखों में प्रकाश-संवेदी न्यूरॉन कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने का दावा किया है।  यूटा विश्वविद्यालय स्थित जॉन ए मोरन आई सेंटर में शोधकर्ताओं ने यह अनूठा प्रयोग किया है। इस प्रयोग की रिपोर्ट के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या वास्तव में मृत व्यक्ति के अंगों को दोबारा से सक्रिय बनाया जा सकता है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

scientists revived light-sensing neuron cells in dead people's eyes, all you need to know
आंखों को दोबार जीवित करने पर अध्ययन - फोटो : Pixabay

मृत्यु के पश्चात आंखों को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश

नेचर जर्नल में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, शोधकर्ताओं की टीम ने ऑर्गन डोनर आंखों में प्रकाश-संवेदी न्यूरॉन्स के बीच दोबारा से कम्युनिकेशन स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। शोधकर्ताओं ने बताया कि केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में अरबों न्यूरॉन्स, संवेदी सूचनाओं को विद्युत संकेतों के रूप में प्रसारित करते रहते हैं। आंख के इन न्यूरॉन्स को फोटोरिसेप्टर के रूप में जाना जाता है जो प्रकाश को महसूस करते हैं। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने इन्हीं न्यूरॉन्स को दोबारा से सक्रिय करने की कोशिश की है। 

scientists revived light-sensing neuron cells in dead people's eyes, all you need to know
रेटिना कोशिकाओं की गतिविधि पर अध्ययन - फोटो : Pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?

जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं की टीम ने चूहे और मनुष्यों, दोनों में मृत्यु के तुरंत बाद रेटिना कोशिकाओं की गतिविधि को मापा। प्रारंभिक प्रयोगों से पता चला कि मृत्यु के पश्चात शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण रेटिना कोशिकाओं के साथ फोटोरिसेप्टर का संबंध टूटने लग जाता है। अध्ययन और प्रयोग के लिए वैज्ञानिकों की दो अलग-अलग टीमों ने काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
scientists revived light-sensing neuron cells in dead people's eyes, all you need to know
रेटिना में विद्युत गतिविधि - फोटो : Pixabay

रेटिना को उत्तेजित करने में सफलता

शोध के दौरान  स्क्रिप्स रिसर्च में एसोसिएट प्रोफेसर ऐनी हेनेकेन के नेतृत्व वाली पहली टीम ने मृत्यु के बाद 20 मिनट से भी कम समय में अंग दाता की आंखें प्राप्त कीं। वहीं दूसरी ओर जॉन ए. मोरन आई सेंटर के सहायक प्रोफेसर फ्रैंस विनबर्ग की टीम ने अंगदाता की आंखों में ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्वों को दोबारा से प्रसारित करने के लिए प्रयास करते हुए उन उपकरणों का प्रयोग किया जो रेटिना को उत्तेजित करके उसकी विद्युत गतिविधि को मापने में मदद करती हैं।

विज्ञापन
scientists revived light-sensing neuron cells in dead people's eyes, all you need to know
मानव मैक्युला पर अध्ययन - फोटो : iStock

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

अध्ययन और प्रयोग के बारे में बायोमेडिकल वैज्ञानिक और प्रमुख लेखक डॉ फातिमा अब्बास बताती हैं, "हम मृत्यु के बाद मानव मैक्युला में फोटोरिसेप्टर कोशिकाओं को दोबारा से एक्टिव करने में सफल रहे हैं। मैक्युला, रेटिना का एक हिस्सा है जो सेंट्रल विजन और रंग देखने की हमारी क्षमता के लिए जिम्मेदार होता है। इससे पहले के अध्ययनों में अंग दाता की आंखों में बहुत सीमित मात्रा में विद्युत गतिविधि को प्रसारित किया गया है, लेकिन मैक्युला में ऐसा पहली बार किया गया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed