फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: दिल की सेहत के लिए कितना नमक खाना ठीक, कब बढ़ जाता है खतरा?

Sun, 27 Sep 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Sep 2026 09:30 AM IST
सार

नमक शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और दिल की सेहत पर असर डाल सकता है। पैकेट वाले खाद्य पदार्थों में छिपे सोडियम से बचें, ताजा भोजन बढ़ाएं, पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थ लें और अपनी रोजाना नमक की मात्रा पर नजर रखें।

विज्ञापन
Salt, Sodium and Heart Health What You Need to Know in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

नमक हमारे आहार का जरूरी हिस्सा है, बिना इसके भोजन में स्वाद नहीं आता। लेकिन अगर आपके खान-पान में इसकी मात्रा बढ़ जाए तो यही स्वाद वाली चीज सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। रोजमर्रा के भोजन में हम जितना नमक इस्तेमाल करते हैं, उसका बड़ा हिस्सा पैकेट वाली चीजों से भी आता है। पैकेट वाले स्नैक्स, प्रोसेस्ड फूड और दूसरी तैयार चीजों के जरिए भी शरीर में काफी सोडियम पहुंच रहा होता है। लंबे समय तक ज्यादा सोडियम लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है, जिसका असर दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है।



सोडियम शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में भूमिका निभाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोडियम शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ नमक की मात्रा पर कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं। 

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, सामान्य तौर पर हमारे खानपान में रोजाना सोडियम की मात्रा 2,300 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है उन्हीं नमक को लेकर और भी सावधानी बरतनी चाहिए।

Salt, Sodium and Heart Health What You Need to Know in hindi
डीप फ्राइड फूड्स से बचें - फोटो : Freepik.com

पैकेट वाली चीजों में सोडियम की मात्रा

सोडियम सिर्फ भोजन से ही शरीर में नहीं पहुंचता। चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, सॉस, सूप, पैकेज्ड स्नैक्स और कई प्रोसेस्ड फूड में भी काफी नमक या सोडियम हो सकता है। इसलिए बाजार से कोई पैक्ड चीज खरीदते समय उसके लेबल पर दी गई सोडियम की मात्रा देखना जरूरी है। खाने की आदतों में छोटे बदलाव करके भी रोजाना सोडियम की कुल मात्रा कम की जा सकती है।

Salt, Sodium and Heart Health What You Need to Know in hindi
पोटेशियम वाली चीजें - फोटो : Adobe Stock

पोटेशियम वाली चीजें खाएं

शरीर में सोडियम को संतुलित रखने के लिए डाइट में पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करना लाभकारी हो सकता है। केला, पालक, आलू, तरबूज और चुकंदर इसके कुछ अच्छे स्रोत हैं। पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने और सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखने में मदद करता है।
 

  • इसलिए अगर आपकी डाइट में नमकीन और प्रोसेस्ड चीजों की मात्रा ज्यादा है तो सिर्फ नमक घटाना ही नहीं, बल्कि ताजे और पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थों को बढ़ाना भी जरूरी है। हालांकि किडनी की बीमारी वाले लोगों को पोटेशियम बढ़ाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salt, Sodium and Heart Health What You Need to Know in hindi
पानी की न होने पाए कमी - फोटो : Freepik.com

पानी पीने में न करें कंजूसी

शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना जरूरी है। सोडियम का कुछ हिस्सा पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकलता है और इसके लिए शरीर को पर्याप्त तरल की जरूरत होती है। पानी पीने के साथ नमक और ज्यादा सोडियम वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा कम करना भी जरूरी है। दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  बाहर का खाना, पैकेज्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड बार-बार खाने से सोडियम की मात्रा तेजी से बढ़ सकती है। इसकी जगह ताजी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज जैसे विकल्प डाइट में शामिल करें। समय-समय पर ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत की जांच भी कराते रहें ताकि ये पता रह सके कि कहीं आपको कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है?


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed