फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: दिल का तेज धड़कना हमेशा हार्ट की बीमारी नहीं, इन वजहों से भी बढ़ सकती है हार्टबीट

Sun, 27 Sep 2026 10:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Sep 2026 10:22 PM IST
सार

Heartbeat: आराम करते समय हार्टबीट बार-बार तेज रहने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी, बुखार, संक्रमण और एनीमिया के कारण दिल की धड़कन की लय में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि इसके साथ सीने में दर्द, सांस फूलने, चक्कर या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टरी मदद लें।

विज्ञापन
Why Is Your Heart Rate Always High Know the Possible Causes in hindi
दिल की धड़कन - फोटो : Amarujala.com/AI

सीढ़ियां चढ़ने, तेज चलने या व्यायाम के बाद आपने भी एहसास किया होगा कि दिल की धड़कन तेजी हो गई है। इसे शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया माना जाता है। इसके अलावा कई बार डर, तनाव या अचानक घबराहट में भी कुछ समय के लिए हार्टबीट बढ़ सकती है। लेकिन अगर बिना मेहनत किए आराम की हालत में भी दिल अक्सर तेज धड़कता है, तो ये सामान्य नहीं है।



दिल का सामान्य और नियमित रूप से धड़कना पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त पहुंचाने के लिए जरूरी है लेकिन अगर आपकी धड़कन अक्सर बहुत ज्यादा रहती है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। कई बार ये शरीर में छिपी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

Why Is Your Heart Rate Always High Know the Possible Causes in hindi
हार्टबीट बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

कितनी होना चाहिए हार्टबीट?
 
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सामान्य तौर पर आराम की स्थिति में हार्टबीट 60 से 100 बीट प्रति मिनट होनी चाहि। आराम के समय लगातार 100 से ऊपर हार्ट रेट को टैकीकार्डिया कहा जाता है। चूंकि मामला हार्टबीट से जुड़ा है इसलिए अक्सर इसे दिल की सेहत से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि धड़कन तेज होना हमेशा दिल की बीमारी नहीं होती।
 

  • शरीर में पानी की कमी, बुखार या संक्रमण, खून की कमी, थायरॉइड या लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी धड़कन बढ़ा हुआ देखा जाता है। कुछ दवाएं, ज्यादा कैफीन, शराब-धूम्रपान भी हार्टबीट बढ़ा सकती हैं। 
Why Is Your Heart Rate Always High Know the Possible Causes in hindi
धड़कन बढ़ने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

तनाव से लेकर पानी की कमी तक हो सकती है वजह

हार्टबीट बढ़ने का आम कारण तनाव, डर या घबराहट को माना जाता है। इनके अलावा बुखार या संक्रमण के दौरान भी दिल तेजी से धड़क सकता है। 
 

  • शरीर में पानी की कमी होने पर भी हार्ट रेट बढ़ सकती है। 
  • खून की कमी यानी एनीमिया में शरीर के ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। 
  • थायरॉइड ज्यादा सक्रिय होने या ज्यादा कैफीन-शराब भी धड़कन बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Is Your Heart Rate Always High Know the Possible Causes in hindi
धड़कन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

अगर दिल आराम की स्थिति में बार-बार तेज धड़कता है, तो कुछ मामलों में इसकी वजह एरिदमिया यानी दिल की धड़कन की लय में गड़बड़ी हो सकती है।
 

  • तेज धड़कन के साथ चक्कर आना, कमजोरी, सांस फूलना या सीने में दर्द हो रहा है तो ये संकेत हैं कि आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कारणों को जानने के लिए डॉक्टर ईसीजी टेस्ट कराने की सलाह देते हैं।


कब इसे गंभीर मानें और तुरंत मदद लें?

अगर आराम करते समय हार्टबीट बार-बार 100 से ऊपर रहती है तो डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच करानी चाहिए। वहीं यदि तेज धड़कन के साथ सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, चक्कर-बेहोशी जैसा महसूस हो हो तो तुरंत डॉक्टरी मदद लेनी चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed