फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: सुबह नाश्ता न करना कहीं डायबिटीज का न बढ़ा दे खतरा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Sun, 27 Sep 2026 10:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Sep 2026 10:29 PM IST
सार

रोज सुबह का नाश्ता छोड़ना आपकी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। इससे डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। जानिए ब्रेकफास्ट को स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्यों इतना जरूरी मानते हैं?

विज्ञापन
What Happens When You Skip Breakfast Every Day how it affects health
धूप क्यों जरूरी? - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। आप क्या खाते हैं और कब खाते हैं ये भी बहुत मायने रखता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दिन में तीन हेल्दी मील जरूर लेनी चाहिए। इसमें सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी है। रात में 8-10 के भोजन के गैप के बाद सुबह हेल्दी चीजें खाना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। सुबह का नाश्ता भरपेट और पौष्टिक रखें, इसके बाद लंच हल्का और डिनर को सबसे हल्का रखना चाहिए।



हालांकि सुबह की भागदौड़ में कई लोग नाश्ता नहीं कर पाते और इसे छोड़ देते हैं। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि नाश्ता न करने से फास्टिंग का समय बढ़ेगा साथ ही इससे कैलोरी इंटेक कम होगी और वजन कंट्रोल रहेगा। लेकिन तमाम अध्ययन बताते हैं कि ये आदत असल में सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। 

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि नाश्ता छोड़ना या नाश्ता न करने की आदत आपमें डायबिटीज का खतरा भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

What Happens When You Skip Breakfast Every Day how it affects health
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

नाश्ता न करने की आदत के खतरे

अध्ययनों में नियमित रूप से नाश्ता न करने वालों में टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम तथा हृदय संबंधी जोखिमों का खतरा अधिक पाया गया है। वहीं कुछ अध्ययन बताते हैं कि नाश्ता छोड़ने से कुछ लोगों में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा हो सकता है। 
 

  • अमर उजाला से बातचीत में आहार विशेषज्ञ पारुल शर्मा कहती हैं, नाश्ता न करने की आदत तो नुकसानदायक है ही, पर अगर आप नाश्ते में अनहेल्दी चीजें जैसे ब्रेड, खाली पेट चाय, तली-भुनी चीजें खाते हैं तो इससे दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। 
What Happens When You Skip Breakfast Every Day how it affects health
नाश्ता न करना सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज का खतरा

एक मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि जो लोग अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं उनमें समय के साथ टाइप-2 डायबिटीज होने का जोखिम अधिक हो सकता है।
 

  • छह अध्ययनों और 96,175 लोगों के हेल्थ डेटा में पाया गया कि ये छोटी सी लगने वाली आदत डायबिटीज के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि नाश्ता छोड़ना अकेले डायबिटीज का कारण हो।
  • आहार विशेषज्ञ कहती हैं, नाश्ता छोड़ने के बाद दिन में बाद के भोजन का समय, मात्रा और भोजन की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण हो जाती है। 
  • जिन्हें पहले से डायबिटीज की बीमारी है उन्हें एक से दूसरी मील में वैसे भी ज्यादा गैप नहीं रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens When You Skip Breakfast Every Day how it affects health
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्या - फोटो : freepik.com

क्या नाश्ता छोड़ने से वजन कम होता है?

अध्ययनों में पाया गया कि नाश्ता छोड़ने वाले लोगों का वजन औसतन थोड़ा कम हुआ, लेकिन इससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ा हुआ देखा गया।
 

  • वजन घटाने के लिए नाश्ता छोड़ना हेल्दी विकल्प नहीं है। आप दिनभर में कितनी कैलोरी लेते हैं, भोजन की गुणवत्ता और शारीरिक गतिविधि कैसी है ये चीजें शरीर के वजन पर ज्यादा असर डालती हैं।
  • इसी तरह एक अध्ययन में पाया गया कि नियमित रूप से नाश्ता करने वालों की तुलना में नाश्ता न करने वालों में हृदय रोगों का जोखिम भी अधिक हो सकता है।




--------------
स्रोत:
Breakfast Skipping Is Associated with Increased Risk of Type 2 Diabetes among Adults: A Systematic Review and Meta-Analysis of Prospective Cohort Studies


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed