फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: हर आठ में से एक महिला को गर्भावस्था के बाद होती है ये दिक्कत, आपमें भी तो नहीं हैं ऐसे लक्षण?

Thu, 24 Oct 2024 06:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Oct 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Postpartum depression risk and health issue know its symptoms and treatment
स्ट्रेस, डिप्रेशन का खतरा - फोटो : Freepik.com

गर्भावस्था और प्रसव का समय महिलाओं की सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन दिनों में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज का खतरा रहता है, वहीं बच्चे के जन्म के बाद शरीर में कई प्रकार के रासायनिक बदलाओं के कारण भी कई बीमारियां जन्म ले सकती है। पोस्टमार्टम डिप्रेशन ऐसी ही तेजी से बढ़ती एक समस्या है जिसका खतरा पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है।



प्रसवोत्तर अवसाद या पोस्टमार्टम डिप्रेशन (पीपीडी) गंभीर मूड संबंधी विकार है जो प्रसव के बाद पहले वर्ष के भीतर अधिक देखा जाता रहा है। आंकड़ों के मुताबिक हर आठ महिलाओं में से एक को ये दिक्कत हो सकती है। इसके कारण जीवन में कई तरह की कठिनाइयां आ सकती हैं।

आइए जानते हैं कि पोस्टमार्टम डिप्रेशन की कैसे पहचान की जा सकती है?

Postpartum depression risk and health issue know its symptoms and treatment
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

प्रसवोत्तर अवसाद की समस्या

क्या आप भी प्रसव के बाद कुछ समय से असामान्य उदासी महसूस कर रही हैं? अक्सर मूड स्विंग होता है, रोने का मन करता है या अत्यधिक थकान महसूस करती रहती हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए ये पोस्टमार्टम डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रसवोत्तर अवसाद एक गंभीर स्थिति है जो कई महीनों तक रह सकता है। यदि समय पर इसका निदान और उपचार न किया जाए तो कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं हो सकती हैं। 

Postpartum depression risk and health issue know its symptoms and treatment
पोस्टमार्टम डिप्रेशन के लक्षणों को जानिए - फोटो : फाइल

पोस्टमार्टम डिप्रेशन के क्या लक्षण हैं?

यदि आपको पोस्टमार्टम डिप्रेशन की समस्या है तो आप अकेले ऐसी नहीं हैं, दुनियाभर में बड़ी संख्या में महिलाएं इसकी शिकार हैं। बस समय पर इसके लक्षणों की पहचान और इलाज आवश्यक है। यदि आपको इस तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

  • अक्सर दुखी, निराश या खुद को दोषी महसूस करना।
  • अत्यधिक चिंता बने रहना। 
  • जिन चीजों में पहले रुचि थी अब उसमें बिल्कुल मन न लगना। 
  • भूख न लगना और ऊर्जा में कमी होना। 
  • बिना किसी कारण के अत्यधिक रोना आना।
  • सोचने या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई।
  • आत्महत्या के विचार आना (ये गंभीर संकेत माना जाता है।)
विज्ञापन
विज्ञापन
Postpartum depression risk and health issue know its symptoms and treatment
डिप्रेशन को कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe stock

पोस्टमार्टम डिप्रेशन हो तो क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों में पोस्टमार्टम डिप्रेशन का निदान किया जाता है, डॉक्टर उन्हें कुछ दवाओं और थेरेपी की सलाह दे सकते हैं। दवाओं और थेरेपी के संयोजन से लक्षणों के कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा लाइफस्टाइल और आहार में बदलाव करना भी डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में लाभकारी है। स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या का हिस्सा बनाने से समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।


-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed