फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: डेंगू में कम हो जाता है प्लेटलेट काउंट, इन तीन चीजों का करते हैं सेवन तो फिर चिंता की बात नहीं

Sun, 30 Jul 2023 02:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jul 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
platelet count decreased in dengue diet to increase blood platelets in hindi
प्लेटलेट्स काउंट कम होने की समस्या - फोटो : iStock

डेंगू के रोगियों में प्लेटलेट्स काउंट कम होने का समस्या काफी सामान्य है। प्लेटलेट्स या थ्रोम्बोसाइट्स, हमारे रक्त में मौजूद छोटे, रंगहीन कोशिकाओं के टुकड़े होते हैं जो थक्के बनाते हैं और रक्तस्राव को रोकते हैं। डेंगू की स्थिति में वायरस के प्रकोप के कारण इसका स्तर कम होने लग जाता है। यह स्थिति गंभीर रोगों को जोखिमों को बढ़ाने वाली भी हो सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है जिससे शरीर में रक्त की मात्रा को व्यवस्थित रखने में मदद मिल सके।



डॉक्टर बताते हैं, ऐसी कई सारी स्थितियां हैं जिसमें रक्त में प्लेटलेट्स काउंट कम हो सकता है। बैक्टीरिया और वायरस से संक्रमण की स्थिति में प्लेटलेट काउंट कम होना काफी सामान्य माना जाता है। क्या आहार के माध्मय से इसे ठीक किया जा सकता है?

आइए इस बारे में विस्तार से इस बारे में समझते हैं।

platelet count decreased in dengue diet to increase blood platelets in hindi
डेंगू संक्रमण के कारम जोखिम - फोटो : istock

डेंगू में कम होने लगता है प्लेटलेट काउंट

डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने के कई कारण हो सकते हैं। संक्रमण के दौरान हमारा बोन मैरो सप्रेस हो जाता है, वायरस से प्रभावित रक्त कोशिकाएं प्लेटलेट्स को क्षति पहुंचाकर उन्हें नष्ट करने लगती हैं जिसके कारण शरीर में तेजी से ब्लड प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने लग जाती है। प्लेटलेट्स कम होने के कारण डेंगू के गंभीर रोग या रक्तस्रावी बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है।

आइए जानते हैं कि आहार के माध्यम से रक्त में प्लेटलेट्स की मात्रा को कैसे बढ़ाया जा सकता है?

platelet count decreased in dengue diet to increase blood platelets in hindi
प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं - फोटो : iStock

फोलेट युक्त खाद्य पदार्थों का करें सेवन

फोलेट या विटामिन बी9 स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के लिए आवश्यक विटामिन है। फोलिक एसिड, फोलेट का सिंथेटिक रूप है। शोधकर्ता बताते हैं, वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 400 माइक्रोग्राम (एमसीजी) फोलेट की आवश्यकता होती है, गर्भवती के  लिए यह जरूरत 600 एमसीजी हो सकती है। आहार के माध्यम से फोलेट प्राप्त करने के लिए गहरे रंग की पत्तेदार हरी सब्जियां जैसे पालक और ब्रसेल्स स्प्राउट्स, डेयरी उत्पाद और फलों का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
platelet count decreased in dengue diet to increase blood platelets in hindi
विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

विटामिन-बी12 वाली चीजें खाएं

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए विटामिन -बी12 आवश्यक है। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी के कारण भी प्लेटलेट काउंट कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में विटामिन बी-12 की कमी होती है, उनमें डेंगू के गंभीर रूप लेने का खतरा भी अधिक हो सकता है। आहार के माध्यम से इस विटामिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए मांस,मछली, डेयरी उत्पाद, पत्तेदार हरी सब्जियों और फलों का सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
platelet count decreased in dengue diet to increase blood platelets in hindi
आहार में विटामिन वाली चीजों को शामिल करें - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी और डी भी जरूरी

विटामिन-सी को प्रतिरक्षा कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, यह प्लेटलेट्स को सही ढंग से काम करने में भी मदद करती है और शरीर की आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाने में भी इसकी भूमिका हो सकती है। कई फलों और सब्जियों से विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है। ब्रॉकली, लाल और हरी शिमला मिर्च, खट्टे फल- जैसे संतरे और अंगूर, कीवी फल आदि से इसकी पूर्ति की जा सकती है। विटामिन-डी के लिए सूर्य की रोशनी, मूंगफली आदि का सेवन किया जा सकता है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed