{"_id":"5ccc1621bdec220717714b45","slug":"people-drink-coffee-and-beer-for-adventure-not-for-taste-says-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कॉफी' स्वाद के लिए नहीं बल्कि इस कारण से पीते हैं लोग","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
'कॉफी' स्वाद के लिए नहीं बल्कि इस कारण से पीते हैं लोग
Sat, 04 May 2019 09:06 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक विश्वविद्यालय के अध्ययन के मुताबिक कॉफी या बीयर पीने की हमारी प्राथमिकता इन पेय पदार्थों के स्वाद पर आधारित नहीं होती बल्कि इन्हें पीने से हम कैसा महसूस करते हैं, यह इस बार पर निर्भर करता है।
- फोटो : file photo
अमेरिका में नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय से वैज्ञानिकों ने हमारे स्वाद लिये जिम्मेदार जीन में विविधता की तलाश की, जिससे कि पेय पदार्थों को पीने की हमारी प्राथमिकता का पता चल सके क्योंकि इन्हें समझने के बाद ही लोगों के खान-पान में फेरबदल के तरीके को समझने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने ब्रिटेन के बायोबैंक में 3,36,000 लोगों को परोसे गये कड़वे और मीठे स्वाद वाले पेय पदार्थों की संख्या की गणना की। शोधकर्ताओं ने कड़वे और मीठे स्वाद वाले पेय पदार्थों के सेवन पर उनके जीन आधारित संबंध का अध्ययन किया। यह अध्ययन ‘ह्यूमन मॉलेक्यूलर जेनेटिक्स’ में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्ययन से यह पता चलता है कि कड़वे या मीठे स्वाद वाले पेय पदार्थों की हमारी प्राथमिकता हमारे स्वाद के लिये जिम्मेदार जीन में विविधता के कारण नहीं बल्कि इन पेय पदार्थों को लेकर मनोवैज्ञानिक सक्रियता पैदा करने वाले जीन पर आधारित होती है।
विज्ञापन
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर मर्लिन कोर्नेलिस ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता को रेखांकित करने वाली आनुवंशिकी ऐसे पेय पदार्थों को लेकर हमारे मनोविज्ञान को सक्रिय करने वाले घटक से संबंधित होती है।’’