Pear Fruit Benefits And Side Effects: सेहत के लिए फायदेमंद पोषण युक्त प्राकृतिक भोज्य पदार्थों में कई तरह के फल और सब्जियां शामिल हैं। फलों और सब्जियों के सेवन की सलाह अक्सर दी जाती है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, रोगी और उम्रदराज लोगों की डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियों को शामिल किया जाता है, ताकि उनके मानसिक विकास से लेकर कई तरह के रोगों से बचाव हो सके। सेहतमंद रहने के लिए नाशपाती को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नाशपाती मीठा गूदे वाला फल है, इसकी एक विशेषता है अन्य फलों की अपेक्षा नाशपाती में वसा की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसके अलावा नाशपाती के गूदे में रेशा नहीं होता और इसे दूध के साथ बहुत अच्छी तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है। हालांकि नाशपाती का सेवन करने वालों को इसके सेहतमंद फायदों के साथ ही नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए नाशपाती के सेवन के फायदे और नुकसान।
Health Tips: सेवन से पहले जानें नाशपाती के फायदे और नुकसान, सेहत पर होता है ये असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व
नाशपाती में वसा बहुत अधिक होती है। कैल्शियम, फास्फोरस के साथ विटामिन ए भी काफी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के अतिरिक्त विटामिन सी और विटामिन ई की भी थोड़ी मात्रा में रहती है। विटामिन के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है।
नाशपाती खाने के फायदे
पेट का फोड़ा
नाशपाती का विशेष गुण वायुनाशक है। इससे हृदय रोग, दिमाग और पेट की आंतों को बल मिलता है। अगर हर दिन सुबह एक नाशपाती का सेवन करते हैं तो कब्ज दूर होता है। आंतों की अस्वस्थता भी समाप्त हो जाती है। इस में विद्यमान विटामिन बेकार हुई आंतों को दोबारा सशक्त बनाते हैं। नाशपाती का गूदा आंतों को जलन से मुक्त करता है और आमाशय पर एक प्रकार की झिल्ली बन जाती है, जिससे पेट के फोड़े में आराम मिलता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत करने में नाशपाती बहुत फायदेमंद होती है। नाशपाती में भरपूर कैल्शियम होता है, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।
एनीमिया की समस्या
नाशपाती में आयरन पाया जाता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, वह नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती एनीमिया की कमी को भी पूरा करने में मदद करती है।
वजन कम करने में फायदेमंद
डायबिटीज मरीजों के लिए भी नाशपाती फायदेमंद है। इसके अलावा मोटापे से ग्रसित लोग वजन को कम करने के लिए नाशपाती को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व मोटापा घटाने में मदद करते हैं।
नाशपाती खाने के नुकसान
पाचन तंत्र
नाशपाती को अच्छे से धोकर चबाकर खाना चाहिए। नाशपाती के छिलके को सही से चबाकर न खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और पेट खराब हो सकता है।
सर्दी जुखाम
अगर आपका गला बैठा हुआ है, या बुखार व दस्त की शिकायत है तो नाशपाती का सेवन न करें। ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।