फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: आंखों से लेकर दिमाग और नींद की समस्याएं बढ़ा रही है आपकी यह आदत, बरतें सावधानी

Thu, 05 May 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 05 May 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Overuse of smartphone in hindi, how excess use causes brain problem and sleep disturbance
मस्तिष्क की समस्याओं का कारण - फोटो : Pixabay

आधुनिकता की इस दुनिया में हम तकनीक पर पूरी तरह से आश्रित होते जा रहे हैं। इसी क्रम में मोबाइल फोन और कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। मोबाइल फोन ने जहां हमारे जीवन को काफी सरल और आसान बना दिया है, बैंक के काम से लेकर मेल और लोगों से सोशली जुड़े रहने तक, मोबाइल फोन हर स्तर पर हमारे लिए काफी आवश्यक हथियार हो गया है। वहीं इसके अधिक इस्तेमाल को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई मामलों में सेहत के लिए काफी नुकसानदायक और चुनौतीपूर्ण बताते हैं। विशेषकर बच्चों में मोबाइल के बढ़ते उपयोग और बढ़ते स्क्रीन टाइम को विशेषज्ञ काफी नुकसानदायक मानते हैं।



विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, हमारे दैनिक स्क्रीन टाइम को बढ़ा देता है। स्क्रीन टाइम का बढ़ना हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सेल फोन या स्मार्टफोन के अत्याधिक उपयोग के परिणामस्वरूप कई अलग-अलग शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, कुछ स्थितियों में यह स्थायी क्षति का कारण भी बन सकती हैं।

आइए जानते हैं कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल किस तरह से हमारी सेहत को हानि पहुंचाता है? इसके इस्तेमाल को लेकर किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है?

Overuse of smartphone in hindi, how excess use causes brain problem and sleep disturbance
मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक - फोटो : istock

व्यवहार संबंधी विकारों की बढ़ती समस्या

विशेषज्ञों का कहना है कि सेल फोन के अधिक इस्तेमाल की आदत, दिमाग और व्यवहार पर उसी तरह से नकारात्मक असर डालती है, जैसे जुआ खेलने का होता है। जो लोग अधिक समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करते रहते हैं, उनमें व्यवहार पर नियंत्रण करने में कठिनाइयों का अनुभव काफी सामान्य देखा गया है।

यह नकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देने वाला कारक है। फोन के अधिक इस्तेमाल की आदत चिड़चिड़ापन और चिंता विकार को भी बढ़ा सकती है, जिसको लेकर विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता है। 

Overuse of smartphone in hindi, how excess use causes brain problem and sleep disturbance
मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण बढ़ता मोटापा - फोटो : पेक्सेल्स

मोटापे और मधुमेह की समस्या

फ़ोन पर अधिक समय बिताना आपमें मोटापे के जोखिम को बढ़ा देता है। फोन के स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आपकी नींद को प्रभावित कर देती है, जिसके कारण वजन बढ़ना स्वाभाविक है। स्पेन स्थित ग्रेनाडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह आदत आपके स्लीप साइकल को प्रभावित कर देती है जिससे कई प्रकार के हार्मोन्स का उत्पादन और उनका सामान्य कार्य प्रभावित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Overuse of smartphone in hindi, how excess use causes brain problem and sleep disturbance
आंखों की समस्याएं - फोटो : istock

आंखों की समस्या

फोन के अधिक इस्तेमाल की आदत का सबसे ज्यादा असर आपकी आंखों पर पड़ता है। यह आदत आपमें अस्थायी रूप से अंधेपन का भी कारण बन सकती है। फोन से निकलने वाली नीली रोशनी सीधे आंखों पर असर डालती है जिसके कारण ड्राई आइज या आंखों में जलन-चुभन की समस्या बढ़ सकती है। विशेषकर बच्चों में चश्मा लगने के लिए इसे एक प्रमुख कारण के तौर पर देखा जाता है। 

विज्ञापन
Overuse of smartphone in hindi, how excess use causes brain problem and sleep disturbance
मोबाइल फोन और नींद की समस्या - फोटो : Pixabay

नींद संबंधी विकार

बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम आपकी नींद का भी प्रभावित कर देता है, जिसके कारण आज के समय में अनिद्रा की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। नींद संबंधी विकार या नींद पूरी न होने का आपके शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए शाम को 5 बजे के बाद किसी भी तरह के स्क्रीन के संपर्क में आने से बचना चाहिए। 




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed