फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: उल्टी दस्त हो सकते हैं कोविड-19 के नए लक्षण? यहां जानें कैसे करें कोरोना और फूड पॉइजनिंग में अंतर

Wed, 04 May 2022 06:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 May 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
how to dereference coronavirus and food poisoning
कोरोना और फूड पॉइजनिंग में कैसे अंतर करें - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

लगभग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने जमकर कहर बरपाया। चीन से शुरू हुआ ये वायरस आज लगभग हर देश में अपने पैर पसार चुका है। वहीं, चीन समेत कई अन्य देशों में इसकी कई लहर अब तक आ चुकी है और मौजूदा समय में भी कोरोना हमारे बीच मौजूद है। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपना बचाव करे और इस वायरस से बचा रहे, क्योंकि ये वायरस अब तक काफी संख्या में लोगों की जान भी ले चुका है। वहीं, भारत के कई राज्यों जैसे- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल और राजस्थान जैसी कई अन्य जगहों पर फिर से संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, इस बार इन मरीजों में उल्टी-दस्त यानी डायरिया जैसी समस्याएं भी देखी जा रही है। इसलिए माना जा रहा है कि कोरोना का नया लक्षण उल्टी-दस्त भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप ऐसे लक्षण खुद में देख रहे हैं, तो कैसे आप कोरोना और फूड पॉइजनिंग में अंतर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to dereference coronavirus and food poisoning
कोरोना और फूड पॉइजनिंग में कैसे अंतर करें - फोटो : istock

पहले फूड पॉइजनिंग के लक्षण जान लीजिए

  • फूड पॉइजनिंग के कई लक्षण हैं। इसमें पेट में ऐंठन होना, उल्टी-दस्त होना, कमजोरी होना, जी मिचलाना, बुखार आना, भूख में कमी और सिरदर्द आदि शामिल हैं।
how to dereference coronavirus and food poisoning
कोरोना और फूड पॉइजनिंग में कैसे अंतर करें - फोटो : istock

कोरोना के ये हैं लक्षण:-

  • ठंड लगना
  • खांसी-बुखार
  • गले में दर्द
  • सांस लेने में दिक्कत
  • गंध न आना
  • पेट में दर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी-दस्त आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to dereference coronavirus and food poisoning
कोरोना और फूड पॉइजनिंग में कैसे अंतर करें - फोटो : istock

कैसे पता करें कि आपको फूड पॉइजनिंग है या कोरोना?

  • अगर बात ये की जाए कि आखिर लोग कैसे पता लगाएं कि वो कोरोना का शिकार हुए हैं या फिर उन्हें फूड पॉइजनिंग हुआ है। तो यहां ये समझना जरूरी हो जाता है कि इस मौसम में लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या भी हो रही है और साथ ही लोग कोरोना से भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऐसी स्थिति में आप अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और खुद से कोई दवा न लें।
विज्ञापन
how to dereference coronavirus and food poisoning
कोरोना और फूड पॉइजनिंग में कैसे अंतर करें - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखें

 

  • अगर आप फूड पॉइजनिंग से बचना चाहते हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि अपने घर में पालतू जानवरों को अपने खाने से दूर रखें और ध्यान दें कि वो इसमें मुंह न मारे, पके हुए खाने को बार-बार गर्म करके न खाएं, बासी खाने का सेवन न करें, घर का ताजा पका हुआ खाना खाएं, फ्रिज में आटे को गूंथकर रखने की जगह ताजा आटा गूंथे आदि।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed