फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अक्सर बहुत अधिक थकान रहना किडनी की बीमारियों का संकेत तो नहीं? इन लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

Tue, 04 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
overlooked signs that may signal kidney disease, Early Warning Signs of a Kidney  problems
किडनी की बीमारियों के लक्षण - फोटो : iStock

किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। रक्त को फिल्टर करने के साथ शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकलने और शरीर को डिटॉक्स करने में इसकी भूमिका होती है। किडनी में होने वाले रोग के कारण शरीर में विषाक्तता बढ़ने का खतरा रहता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को किडनी को स्वस्थ रखने वाले उपायों को करते रहने की सलाह देते हैं।



किडनी में होने वाले संक्रमण या किसी अन्य समस्या में पेट में दर्द, उल्टी या पेशाब की दिक्कत होना काफी सामान्य है। पर क्या आप जानते हैं कि किडनी की बीमारियों के कई अप्रत्याशित लक्षण और संकेत भी हो सकते हैं, जिनपर अक्सर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता है। हालांकि शुरुआती समय में इसे इग्नोर करना गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

अक्सर बहुत अधिक थकान या कमजोरी बने रहने को भी किडनी की बीमारी का संकेत माना जाता है।

overlooked signs that may signal kidney disease, Early Warning Signs of a Kidney  problems
किडनी की समस्याओं का जोखिम - फोटो : Pixabay

थकान-कमजोरी और किडनी की समस्या

किडनी, हमारे रक्त से अपशिष्ट को फिल्टर करती है और इसे पेशाब के माध्यम से बाहर निकाल देती है। हालांकि जब आपकी किडनी ठीक से काम नहीं करती है या इसमें किसी तरह की कोई बीमारी होती है तो विषाक्त पदार्थ शरीर में जमा हो सकते हैं। इस कारण से आप थका हुआ, कमज़ोर महसूस कर सकते हैं या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। 

किडनी एरीथ्रोपोईटिन नामर हार्मोन भी बनाती है जो शरीर को लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करती है। यदि इसकी कमी हो जाए तो हीमोग्लोबिन की कमी के कारण भी आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

आइए किडनी से संबंधित ऐसे ही कुछ अप्रत्याशित लक्षणों को जानते हैं।

overlooked signs that may signal kidney disease, Early Warning Signs of a Kidney  problems
नींद विकारों की समस्या - फोटो : iStock

नींद की समस्या

अध्ययनों में स्लीप एपनिया और क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के बीच संभावित संबंधों का भी पता चलता है। यानी कि अगर आपको नींद की भी समस्या हो रही है तो यह भी संकेत हो सकता है कि आपकी किडनी स्वस्थ नहीं है। स्लीप एपनिया आपके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने से रोककर आंशिक रूप से किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। किडनी के रोगियों में अनिद्रा की भी दिक्कत देखी जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
overlooked signs that may signal kidney disease, Early Warning Signs of a Kidney  problems
त्वचा की समस्याएं - फोटो : istock

त्वचा में खुजली की दिक्कत

किडनी की बीमारियों में आपको त्वचा में खुजली या जलन का भी अनुभव हो सकता है। ऐसा तब हो सकता है जब आपकी किडनी विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाती है और वे आपके रक्त में जमा हो जाते हैं। इससे दाने हो सकते हैं या आपके पूरे शरीर में खुजली हो सकती है। समय के साथ, किडनी आपके शरीर में खनिजों और पोषक तत्वों के संतुलन को बनाने में भी कठिनाई महसूस करती है जिससे त्वचा शुष्क और खुजलीदार हो सकती है।

विज्ञापन
overlooked signs that may signal kidney disease, Early Warning Signs of a Kidney  problems
पैरों में सूजन की समस्या - फोटो : iStock

चेहरा और पैरों में सूजन

जब आपकी किडनी अच्छी तरह से शरीर से अतिरिक्त सोडियम (नमक) को बाहर नहीं कर पाती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं। इससे हाथ, पैर, टखने, टांगें फूली हुई या चेहरा सूजा हुआ दिख सकता है। आप विशेष रूप से अपने पैरों और टखनों में सूजन महसूस कर सकते हैं। मूत्र में प्रोटीन का रिसाव के कारण आपकी आंखों के आसपास भी सूजन दिखाई दे सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed