फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Onion Benefits And Side Effects: प्याज खाने के फायदों के साथ हैं कई नुकसान भी, सोच समझकर करें सेवन

Wed, 08 May 2024 09:32 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 May 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
Onion Benefits And Side Effects Pyaz Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
प्याज खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay

Onion Benefits And Side Effects : प्राकृतिक औषधियों से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इन्हीं अतुल्य प्राकृतिक भोज्य पदार्थों में प्यार शामिल है, जिसका स्वास्थ्य पर असर डालता है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं। कच्चा प्याज लू और शरीर की गर्मी से बचाव करता है। इसके अलावा कई तरह के रोगों के उपचार में भी कच्चा प्याज का सेवन कर सकते हैं। अक्सर महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि कच्चा प्याज हमेशा ही फायदेमंद ही होता है। कई बार अधिक मात्रा में प्याज का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। प्याज का अधिक सेवन आंत को प्रभावित करता है और पेट की समस्या कर सकता है। चलिए जानते हैं प्याज खाने के फायदे और नुकसान के बारे में ।

Onion Benefits And Side Effects Pyaz Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
प्याज में पोषक तत्व - फोटो : istock

प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

प्याज में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी प्याज में मिलते हैं। प्याज एक तरह का सुपरफूड है।

Onion Benefits And Side Effects Pyaz Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
प्याज के फायदे - फोटो : istock

प्याज के फायदे

हृदय के लिए फायदेमंद

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज में फ्लेवोनोइड्स के गुण होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा प्याज का सेवन थियो सल्फाइट्स रक्त की स्थिरता को सही बनाए रखता है। जिससे हृदय घात और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। प्याज कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

प्याज कैंसर में फायदेमंद

कच्चा प्याज कैंसर से लड़ने में असरदार है। प्याज में सल्फर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कैंसर सेल्स नहीं बढ़ने देता है। साथ ही कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Onion Benefits And Side Effects Pyaz Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
प्याज के फायदे - फोटो : istock

हड्डियों को बनाए मजबूत

प्यार का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूती देता है। वैसे तो हड्डियों के लिए डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन प्याज के सेवन से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। प्याज में भी काफी कैल्शियम पाया जाता है।

बालों के लिए फायदेमंद प्याज

प्याज में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों की मजबूत, ग्रोथ में लाभकारी हैं। बाल को घने, चमकदार और तेजी से लंबाई बढ़ाने के लिए प्याज का रस सिर पर लगाया जाता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्कैल्प मजबूत होता है। बालों का सफेद होना या रूसी एक आम समस्या है लेकिन प्याज का सेवन बालों को काला और डैंड्रफ मुक्त करता है।
 

विज्ञापन
Onion Benefits And Side Effects Pyaz Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
प्याज के सेवन से होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

प्याज के सेवन के नुकसान

लो शुगर में नुकसानदायक

जिन लोगों को लो शुगर की शिकायत होती है, उन्हें प्याज का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि प्याज शुगर के स्तर को बहुत कम कर सकता है।

गर्भवती

गर्भवती महिलाओं को भी प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि प्याज से उन्हें जलन हो सकती है, जो प्रसव के दौरान तकलीफदायक बन जाती है। प्याज का रस त्वचा के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed