फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: डॉक्टरों ने बताया- इलाज के लिए अपनाए जा रहे हैं यह तरीके, ज्यादातर रोगी आसानी से हो रहे ठीक

Fri, 24 Dec 2021 01:04 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 24 Dec 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Omicron treatment, Multi-vitamins and paracetamol provided to patients
कोरोना संक्रमितों का इलाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 16 राज्यों से अब तक 350 से अधिक लोगों में कोरोना के इस नए वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। अध्ययनों के मुताबिक कोरोना के अन्य वैरिएंट्स के मुकाबले ओमिक्रॉन की संक्रामता दर कम है, हालांकि राहत की बात यह है कि इससे संक्रमित ज्यादातर लोगों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं। संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर मरीज कुछ ही दिनों में ठीक होकर वापस घर लौट रहे हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट गंभीर समस्याओं का कारण नहीं बन रहा है यह राहत की बात है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इस खतरे को हल्के में लिया जाए।



राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रोगियों के इलाज और उनकी रिकवरी के बारे में जानकारी साझा की है। इस अस्पताल में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमित 40 लोगों को भर्ती कराया गया था जिसमें से 19 मरीज अब तक ठीक होकर घर लौट चुके हैं। आइए जानते हैं कि ओमिक्रॉन संक्रमितों को किस तरह की दिक्कतें हो रही हैं, साथ ही उनका किस तरह से इलाज किया जा रहा है?

Omicron treatment, Multi-vitamins and paracetamol provided to patients
कोरोना का इलाज (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

ऐसे किया जा रहा है संक्रमितों का इलाज
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के डॉक्टर बताते हैं, ओमिक्रॉन बेहद संक्रामक वैरिएंट जरूर है, पर राहत की बात यह है कि रोगियों में इसके हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती ज्यादातर रोगियों को मल्टी-विटामिन्स और पैरासिटामोल ही दिया जा रहा है, जिससे ठीक होकर मरीज घर लौट रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण की तुलना में इस बार रोगियों में ऑक्सीजन की कमी या गंभीर लक्षणों की शिकायत देखने को नहीं मिल रही है।

Omicron treatment, Multi-vitamins and paracetamol provided to patients
ओमिक्रॉन संक्रमितों के बढ़ते मामले - फोटो : iStock

रोगियों में देखे जा रहे हैं हल्के लक्षण
डॉक्टर बताते हैं, ओमिक्रॉन वैरिएंट के लगभग 90 प्रतिशत मरीज एसिम्प्टोटिक हैं और बाकी में गले में खराश या खरोंच जैसी समस्या, हल्का बुखार और शरीर में दर्द जैसे हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मल्टी-विटामिन और पैरासिटामोल के अलावा रोगियों को कोई और खास दवा या उपचार देने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। हालांकि इसे हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए, सभी लोगों के लिए कोरोना से बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Omicron treatment, Multi-vitamins and paracetamol provided to patients
ओमिक्रॉन के मामले - फोटो : PTI

विदेशों से आए हैं ज्यादातर संक्रमित
डॉक्टर बताते हैं, विदेशों की यात्रा करके वापस आए लोगों में फिलहाल ओमिक्रॉन के मामलों का निदान ज्यादा किया जा रहा है। कुछ रोगी ऐसे भी हैं, जिन्होंने न तो विदेशों की यात्रा की है और न ही वह ऐसे लोगों के संपर्क में आए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना जरूरी है, क्योंकि इससे सुरक्षित रहने के लिए बचाव ही एकमात्र तरीका हो सकता है। 

विज्ञापन
Omicron treatment, Multi-vitamins and paracetamol provided to patients
ओमिक्रॉन से बचाव के करें उपाय - फोटो : pixabay

दिल्ली में तेजी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले पिछले दिनों तेजी से बढ़े हैं। अब तक यहां 67 से ज्यादा लोगों में कोरोना के इस नए वैरिएंट से संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है, यह डराने वाला है। इस समय बचाव के उपायों में की गई कोई भी लापरवाही आने वाले दिनों में बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। सभी लोगों को मास्क पहनने, वैक्सीनेशन, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड हाइजीन का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed